‘चंद्रयान-3’ की सफलता भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के स्वर्णिम युग का आरंभ: योगी

  • चंद्रयान-3 की सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा, ‘ यह नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य की उड़ान
  • ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा : मुख्यमंत्री
  • चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘चंद्रयान-3 की सफलता को भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के स्वर्णिम युग का आरंभ कहा है। बुधवार को मिशन की सफलता के बाद अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भाव के साथ अर्जित इस उपलब्धि के लिए इसरो की टीम का हार्दिक अभिनंदन है।

मुख्यमंत्री योगी भी चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के साक्षी बने। सीएम ने अपने आवास पर भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सीधा प्रसारण देखा। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद उन्होंने सभी को बधाई दी और इस उपलब्धि को नए भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन करार दिया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है। चंद्रयान-3 की सफलता के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिशन से वैज्ञानिकों को अनुसंधान में काफी मदद मिलेगी और यह ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। यह ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के अथाह सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। भारत की यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ की सामर्थ्य को समर्पित है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी चंद्रयान की सफल लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साकार होने की बात कही। उल्लेखनीय है की भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है।

भारतीय वैज्ञानिकों ने असंभव को संभव करके दिखाया

अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था। भारत के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे, जो दुनिया के लिए असंभव था, उस पर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है। सीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी इसरो और समस्त देशवासियों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3। जय हिंद!’ उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, ‘यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य को समर्पित है। अभिनंदन! जय हिंद!’

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More