पाकिस्तान में मचा आंटे के लिए घमासान, देश के हालात बदहाल

पाकिस्तान पर सबसे बड़ा आर्थिक संकट


उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अपने सबसे बड़ी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। महंगाई चरम पर पहुंचती जा रही है और देश का विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होता जा रहा है। देश के लोग रोटी के लिए मोहताज और आंटे के अकाल का सामना कर रहे हैं। गेंहू की किल्लत के चलते आंटे की कीमत आसमान छू रही है।सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें पाकिस्तान में आंटे के लिए मचे घमासान की तस्वीर साफ हो जाती है।

थाली की रोटी पर महंगाई की बम

पाकिस्तान में आंटे की इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गेंहू की किल्लत गहराने से लोगों में अपने और परिवार का पेट भरने की चिंता बढ़ गई है। देश में आंटे की आपूर्ति डिमांड की तुलना में बेहद कम है और इसकी कीमत हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही है। दूसरे शब्दों में कहें तो पाकिस्तानियों की थाली से धीरे-धीरे रोटी गायब होती जा रही है। पाकिस्तान ब्यूरो आफ स्टेटिस्टिक्स (PBS) के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में आंटे की कीमत 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

आंटे के लिए मरने-मारने को मजबूर

बीते दिनों आई डॉन की एक रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान में आंटे की किल्लत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें कहा गया था कि गेहूं संकट देश में विकराल रूप लेता जा रहा है। इस्लामाबाद में रोजाना गेहूं की खपत 20 किलो के 38,000 बैग्स की है, लेकिन यहां संचालित 40 आटा मिलों से 21,000 बैग्स की आपूर्ति हो पा रही है। आज देश के हालात ये बन चुके हैं कि लोग आंटे की बोरी के लिए मरने-मारने तक को तैयार नजर आ रहे हैं। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आंटा लदे ट्रकों का पीछा करते लोग

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में आंटे की कमी से पैदा हुए हालातों की जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो ये सोचने पर मजबूर करने वाले हैं कि आखिर कैसे देश में इस तर भुखमरी जैसे हालात बन गए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग आंटा लदे ट्रकों के पीछ दौड़ रहे हैं और कई किलोमीटर पीछा करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बोरियों से लदे इन ट्रकों से आंटा लेने के लिए मारामारी हो रही है।

कंधे पर बोरिया लादे दिख रहे लोग

तस्वीरों में जहां आंटे के लिए मारपीट होती दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ तस्वीरों में देखने को मिल रहा है कि ट्रकों से आंटे की बोरी के लिए हाथों में पैसे लेकर लोग किस तरह टूट पड़े हैं। जिसका मौका लग गया तो वो अपने कंधे पर पर एक नहीं बल्कि दो-दो आंटे की बोरियां ले जाते नजर आ रहा है, तो फिर कोई आंटा न मिलने की वजह से मायूस दिखाई दे रहा है।

परिवार का पेट भरने की जंग

पाकिस्तान में आंटे के अकाल के हालात बयां करती एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें आंटे के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई दिखाई दे रही हैं। घंटों लाइन में लगकर लोग अपने और अपने परिवार का पेट भरने की जद्दोजहद करने में लगे हैं। गौरतलब है कि अभी वित्तीय संकट से जूझ रही पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था का हाल एक साल में ही बेहाल हो गया। जून में देश में बाढ़ के प्रकोप ने भी इकोनामी पर गहरी चोट की थी।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More