ममता ने मणिपुर की स्थिति पर जतायी चिंता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर की स्थिति पर गुरुवार को गहरी चिंता व्यक्त की। बनर्जी ने ट्वीट किया, “यह राजनीति का समय नहीं है। राजनीति और चुनाव इंतजार कर सकते हैं, लेकिन पहले हमारे खूबसूरत राज्य मणिपुर की रक्षा करनी होगी।  उन्होंने कहा कि मैं मणिपुर के अपने भाइयों और बहनों से भी शांत रहने, शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करती हूं। अगर हम आज मानवता को जलाते हैं, तो कल हम इंसान नहीं रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (ATSUM) द्वारा मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आयोजित विरोध रैली के बाद बुधवार को मणिपुर में हिंसक झड़पें हुयीं। प्रदर्शनकारी मेइतेई को अनुसूचित जाति (ST) में शामिल करने की मांग पर निर्णय लेने के लिए न्यायालय द्वारा मणिपुर सरकार को निर्देश देने का विरोध कर रहे हैं। राज्य के बिशनपुर, मोरेह, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में बड़ी संख्या में घरों को जला दिया गया। चुराचांदपुर जिले से महिलाओं से दुष्कर्म की खबरें आते ही पूरे राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। (वार्ता)

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More