उच्चतम न्यायालय में अनुच्छेद 370 पर समीक्षा याचिका दायर

नई दिल्ली। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले को बरकरार रखने के उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ के निर्णय के खिलाफ उसके समक्ष समीक्षा याचिकाएं दायर की गई हैं। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार फैसले को 11 दिसंबर 2023 को संविधान सम्मत बताते हुए उसे बरकरार रखा था।

शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने के फैसले को यह कहते हुए बरकरार रखा गया था कि यह एक अस्थायी प्रावधान था। याचिकाकर्ताओं में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस, मुजफ्फर इकबाल खान और जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट शामिल थे। संविधान पीठ ने अपने सर्वसम्मत फैसले में केंद्र से जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और सितंबर 2024 तक वहां चुनाव कराने का भी आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले को भी संवैधानिक रूप से वैध करार दिया था।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More