कांग्रेस ने AAP सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए पार्टी कार्यालय से AAP कार्यालय की ओर मार्च किया।

इस मौके पर चौधरी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है और उन्हें किसी भी कीमत पर बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने ‘फिक्स्ड चार्ज’ के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से 16,000 करोड़ रुपये की लूट की है और बिजली कंपनियों को बिजली सब्सिडी के रूप में 26,000 करोड़ रुपये दिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल की 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बिजली उपभोक्ताओं के साथ धोखा है और बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली बिजली खरीद समझौता (PPA) योजना लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालेगी। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More