आख़िर कैसे हो रहा ये बड़ा खेल, कैसे गर्भवती हो रहीं महिलाएं

  • अजब-गजब: पश्चिम बंगाल की जेल में हो रहा गजब खेल, गर्भवती हो रही महिलाएं

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं। विभिन्न जेलों में अब तक वे 196 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के सभी सुधार गृहों के न्याय मित्र (Amicus Curiae) ने कलकत्ता हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। एमिकस क्यूरी ने चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली खंडपीठ से गुजारिश की कि सुधार गृहों में तैनात पुरुष कर्मचारियों का महिला कैदियों के वार्डों में प्रवेश तत्काल प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, हाल ही मैंने सुधार गृहों के महानिरीक्षक (विशेष) और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव के साथ एक महिला सुधार गृह का दौरा किया। वहां एक महिला कैदी गर्भवती थी और कम से कम 15 अन्य महिला कैदी अपने बच्चों के साथ रह रही थीं। इन बच्चों का जन्म जेल में ही हुआ। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टी.एस. शिवगणनम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ ने मामले को दूसरी खंडपीठ को सौंप दिया। इस मामले पर सोमवार को सुनवाई की संभावना है।

अदालत भी हैरान

खंडपीठ ने नोट्स को रिकॉर्ड में लेते हुए कहा, एमिकस क्यूरी ने जिस मामले का उल्लेख किया है, वह गंभीर है। हैरानी की बात है कि जेल में महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं और 196 बच्चे जेलों में रह रहे हैं। पश्चिम बंगाल में सुधार सेवाओं से जुड़े एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि जेलों में महिलाएं गर्भवती हो रही हैं। अगर यह संज्ञान में आता है तो निश्चित रूप से इस पर गौर करेंगे।

10 फीसदी महिला कैदी

पश्चिम बंगाल की 60 जेलों में एक जनवरी, 2024 तक करीब 26,000 कैदी रह रहे थे। इनमें से करीब 10 फीसदी महिलाएं हैं। जनवरी तक राज्य की जेलों में कम से कम 1,265 विचाराधीन महिला कैदी और 448 दोषी बंद थीं। करीब 174 महिला कैदी उम्रकैद की सजा काट रही हैं।

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More