Fill in some text

Fill in some text

Fill in some text

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद लम्बे बाल रखने वाला यह खिलाड़ी जितना दिखने में आकर्षक है, उतनी ही आकर्षक बल्लेबाजी करता है। लेकिन दुर्भाग्य यह कि घरेलू क्रिकेट और IPL में अपने खेल का खूबसूरत प्रदर्शन करने वाला यह खिलाड़ी अंतररराष्ट्रीय मैचों में फिसड्डी साबित हो जाता है। क्रिकेट के जानकार इसे दुर्भाग्यशाली क्रिकेटर का नाम देते हैं, लेकिन IPL के इस सीजन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक बार फिर भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं रजत पाटीदार...।

अंशिका यादव

रजत पाटीदारः कभी भाग्य का नहीं मिला साथः एक खिलाड़ी जो IPL में बड़े-बड़े छक्के तो मारता है, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय खेल की बात आती है तो पाटीदार का भाग्य रजत पदक भी नहीं लेने देता। गौरतलब है कि रजत पाटीदार ने इस साल IPL में 32 शानदार छक्कों की बदौलत 393 रन ठोंके हैं।

शानदार स्ट्राइक से रन बनाते हैं रजतः पाटीदार के बारे में कहा जाता है कि रजत जब भी खेलते हैं तो उनका स्ट्राइक रेट बहुत ही शानदार रहता है। इस साल भी 183.64 के स्ट्राइक रेट से वो बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि इस बार उनका औसत 35.73 है।

Fखूबसूरत शॉट लगाते हैं पाटीदारः अपनी क्लासिक कवर ड्राइव के लिए विख्यात रजत पाटीदार अब खड़े-खड़े स्टैंड में छक्के भी डिलीवर करने में माहिर हो गए हैं। IPL 2026 में रजत ने 32 छक्के मारे हैं। लेकिन उनके चाहने वाले उनकी स्ट्रेट ड्राइव देखना चाहते हैं।

F100 छक्के मारने का रिकार्ड भी इनके पासः रजत पाटीदार IPL 2026 के सीजन में सबसे तेज 100 छक्के मारने का रिकार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने महज 933 गेंदों का सामना किया और 100 छक्के मार बैठे। उन्होंने कैरेबियन तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

चार अर्धशतक मार चुके हैं रजतः RCB के कप्तान और अपनी टीम के लिए स्टार बल्लेबाजी कर रहे रजत इस सीजन में कुल चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। इसमें उनके 17 गेंदों पर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हाफ सेंचुरी मारने का रिकार्ड भी शामिल है। वो 17 साल पहले बतौर कप्तान एडम ग्रिलक्रिस्ट के रिकार्ड को तोड़ चुके हैं। उन्होंने MI के खिलाफ 20 गेदों में 532 रनों की पारी खेली थी।