विधि के क्षेत्र के साथ परिषद का सामाजिक कार्य सराहनीय : हेमंत कुमार

  • अधिवक्ता परिषद का कम्बल वितरण अभियान निरंतर जारी

प्रतापगढ़। ठंड से लोगों को राहत दिलाने के लिए अधिवक्ता परिषद अवध की प्रांतीय महामंत्री उच्च न्यायालय लखनऊ की अधिवक्ता मीनाक्षी परिहार सिंह के मार्गदर्शन व प्रेरणा से अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट के संयोजकत्व में जरूरतमंदो में कम्बल वितरण अभियान निरंतर जारी है। सोमवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता,सह संयोजक सतीश दुबे, परिषद के जिला कोषाध्यक्ष भारत लाल उमरवैश्य, उपाध्यक्ष रवि सिंह व अधिवक्ता विपिन त्रिपाठी के साथ शहर के कांशीराम कालोनी व मलिन बस्ती में भ्रमण कर ठंड से काँप रहे जरूरतमंदों में कम्बल बांटा।

महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने बताया समाज के गरीब असहाय जो कि वास्तविक रूप में गर्म कपड़ो कि व्यवस्था करने में सक्षम नहीं है उन्हें ढूंढ कर दिया जा रहा है।इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने कहा कि संघ विचार परिवार से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व गरीब, असहायों की सेवा में तत्पर रहकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करतें रहते हैं। उन्होंने अधिवक्ता परिषद के कम्बल वितरण अभियान की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य बताया। भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने मानव सेवा करना परम धर्म बताया। अभियान के सहयोगी प्रमिला उपाध्याय,आशीष गुप्ता, राघवेंद्र शुक्ल,डॉ.राकेश यादव सहित आदि रहे हैं।

Uttar Pradesh

राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ पाता है : राजवीर सिंह

स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 131वीं जयंती के अवसर परआयोजित समारोह को पूर्व सांसद ने किया संबोधित बोले राजवीर कहा : स्वामी ब्रह्मानंद जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया बदायूं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने कहा कि राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ठेकेदार से साठ गांठ कर जेलों में मची सरकारी धन की लूट!

उरई और ललितपुर जेल में जैम पोर्टल से खरीद के बजाए सीधे हो रही खरीदारी एक ठेकेदार अलग अलग कई फर्मों से कर रहा जेलों में दाल, चावल, तेल की आपूर्ति कारागार मंत्री को भेजी गई शिकायत से हुआ ठेकेदार की तानाशाही का खुलासा नया लुक संवाददाता लखनऊ। जेल अफसरों और ठेकेदार की मिली भगत […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पुलिस समय पर चेत जाती तो बच जाते दृष्टिबाधित वीरेंद्र

हत्या से पहले की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो से सच आया सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजाजीपुरम के मेहंदी खेड़ा निवासी 50 वर्षीय दृष्टिबाधित वीरेंद्र यादव उर्फ डोंगा अपनी मां अशोका के साथ दुबग्गा क्षेत्र स्थित टाड़ खेड़ा में रहते थे। वीरेंद्र यादव ने हत्या से पहले अफसरों से गुहार लगाते हुए कहा […]

Read More