छी… घोर शर्मनाक: एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके दादा, पिता और चाचा ने किया इतना घिनौना कार्य

  • पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, जेल भेजे गए तीनों

ये खबर आप पढ़ नहीं पाएंगे। पढ़ लिए तो आपका दिमाग चकरघिन्नी हो जाएगा। खून खौल उठेगा। आप खुद को संभाल नहीं पाएंगे। ये खबर एक नाबालिग लड़की से जुड़ी हुई है। उसे खुद के बाबा, पिता और चाचा ने गर्भवती कर दिया। मामला घर की देहरी से निकलकर पुलिस थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनों को हिरासत में ले लिया है।

लखनऊ । यूपी के औरैया जिला अंतर्गत बिधूना थाना कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली शर्मनाक खबर आयी है। यहाँ एक नाबालिग लड़की के दो माह के गर्भवती पाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के दादा ,पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अपनी एक महिला रिस्तेदार के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) आलोक मिश्रा ने मीडिया को यह जानकरी दी है।

बतौर पुलिस अधिकारी ,पीड़िता ने शुक्रवार को जब यह घटना बताई तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पीड़िता ने बताया कि उसके दादा, पिता और चाचा पिछले कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहे थे। लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि वह दो महीने की गर्भवती है। उन्होंने कहा, कि लड़की के आरोपी दादा, पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ASP ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (एफ) (किसी रिश्तेदार या अभिभावक द्वारा बलात्कार), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार), 232 (किसी व्यक्ति को झूठे साक्ष्य देने की धमकी देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिश्रा ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की उम्र करीब 13 वर्ष बतायी है। (BNE )

Uttar Pradesh

राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ पाता है : राजवीर सिंह

स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 131वीं जयंती के अवसर परआयोजित समारोह को पूर्व सांसद ने किया संबोधित बोले राजवीर कहा : स्वामी ब्रह्मानंद जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया बदायूं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने कहा कि राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ठेकेदार से साठ गांठ कर जेलों में मची सरकारी धन की लूट!

उरई और ललितपुर जेल में जैम पोर्टल से खरीद के बजाए सीधे हो रही खरीदारी एक ठेकेदार अलग अलग कई फर्मों से कर रहा जेलों में दाल, चावल, तेल की आपूर्ति कारागार मंत्री को भेजी गई शिकायत से हुआ ठेकेदार की तानाशाही का खुलासा नया लुक संवाददाता लखनऊ। जेल अफसरों और ठेकेदार की मिली भगत […]

Read More
Analysis homeslider West Bengal

हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद चाल से ममता बनर्जी की सत्ता पर मंडराया संकट

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों हलचल मची हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो 15 साल से सत्ता की कमान संभाल रही हैं, अब चारों तरफ से घिरी नजर आ रही हैं। एक तरफ हिंदू वोटरों का झुकाव भाजपा की ओर हो चुका है, तो दूसरी तरफ उनकी मुस्लिम तुष्टिकरण की पुरानी राजनीति भी […]

Read More