डॉ॰ कौस्तुभ होंगे जनपद जौनपुर के नए पुलिस कप्तान

अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। सूबे की सरकार ने 15 पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है जिसमें जौनपुर के पुलिस कप्तान डॉ॰ अजय पाल शर्मा को प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इनके स्थान पर अंबेडकरनगर के पुलिस कप्तान डॉ॰ कौस्तुभ को जनपद जौनपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। डॉ॰ कौस्तुभ मूल रूप से बिहार के पटना के निवासी है। इन्होंने MBBS की पढ़ाई की है। ये नोएडा में सहायक पुलिस अधीक्षक और गोरखपुर पे एसपी सीटी के पद पर कार्यरत रह चुके है। इसके अलावा डॉ॰ कौस्तुभ संतकबीर नगर, वाराणसी, सोनभद्र, गोरखपुर, संत कबीर नगर और महाराजगंज ज़िलों में बतौर एसपी रह चुके है। इन्हें वर्ष 2021 में डीजीएस कमेंडेशन डिस्क सिल्वर और वर्ष 2023 में DGS कमेंडेशन डिस्क गोल्ड से सम्मानित किया गया है।

Purvanchal

कोटही माता मंदिर के स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली /महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नं07 राहुल नगर में स्थित कोटही माता मन्दिर के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर माता के जयकारों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकली गई। जो पूरे नगर पंचायत का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर में समाप्त हो गयी। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

देश में साइबर सुरक्षा को मजबूती देगा TNV सिस्टम सर्टिफिकेशन

शाश्वत तिवारी लखनऊ। भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए टीएनवी सिस्टम सर्टिफिकेशन ने आईएसओ/आईईसी 27001:2022 (सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) के तहत उन्नत ऑडिटिंग और प्रमाणन सेवाओं की औपचारिक शुरुआत कर दी है। यह पहल देश में साइबर सुरक्षा को नई मजबूती देगी और भारत […]

Read More
Uttar Pradesh

वोटर वेरिफिकेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज!12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके फल स्वरूप कई बीएलओ अपने बूथ के मतदाताओं का शत्-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरकर पूर्व निर्धारित 04 दिसम्बर को निर्वाचन आयोग की साइट पर […]

Read More