सरकार ने 18 OTT प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगाया

नई दिल्ली। सरकार ने अश्लील विषय वस्तु और सामग्री का प्रसारण करने वाले 18 OTT प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरूवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इन प्लेटफार्म के साथ साथ 19 वेबसाइटों, 10 ऐप जिनमें से सात गुगल प्ले स्टोर पर और तीन एप्पल ऐप स्टोर पर हैं और इनसे जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘रचनात्मक अभिव्यक्ति’ की आड़ में अश्लीलता और दुर्व्यवहार का प्रचार न करने के लिए प्लेटफार्मों की जिम्मेदारी पर बार-बार जोर दिया है। उन्होंने मंगलवार को घोषणा की थी कि अश्लील सामग्री प्रकाशित करने वाले 18 OTT प्लेटफार्मों को ब्लॉक किया जा रहा है। यह निर्णय सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, मीडिया, मनोरंजन, महिला अधिकारों और बाल अधिकारों के क्षेत्र में विशेषज्ञों के परामर्श से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत लिया गया है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More