LDA सुपरवाइजर साढ़े सात लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

LDA Bribery Scandal

जेई समेत तीन पर कसा शिकंजा

LDA Bribery Scandal :  सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अवर अभियंता, पर्यवेक्षक और एक अन्य व्यक्ति को 7.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।। LDA में यह कार्रवाई आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी के नेतृत्व में की गई।

आरोपियों की पहचान लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता  कि सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक को शिकायतकर्ता ने बताया कि एलडीए में तैनात अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा उसके निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और काम बंद करने को कहा। कर्मचारी के जरिए दिनेश कुमार ने कहा कि आपके निर्माण के खिलाफ श्रवण कुमार ने IGRS पोर्टल पर शिकायत की है,

भी पढें

एलन मस्क को बड़ा झटका! 600 अरब डॉलर घटी संपत्ति, SpaceX और Tesla की गिरावट बनी वजह

इसलिए आप श्रवण कुमार से मिलकर निपटारा कर लो। शिकायत के अनुसार, श्रवण कुमार ने शिकायतकर्ता को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रवेश द्वार पर बुलाया और कहा कि अवर अभियंता से बात हो गई है, 15 लाख रुपये देने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। LDA कार्यालय में पहुंचने पर अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा और चंद्र प्रकाश मिले। अवर अभियंता ने 15 लाख रुपये की मांग की और आगे की बात सुपरवाइजर से करने को कहा।

सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश ने 15 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं। उसने 7.5-7.5 लाख रुपये की दो किस्तों में रिश्वत देने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि चूंकि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था, इसलिए उसने शिकायत की। सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत की गोपनीय जांच की तो पाया कि अवर अभियंता, सुपरवाइजर और एक निजी व्यक्ति ने मिलीभगत कर IRGS पोर्टल का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग की है। इसके बाद साक्ष्य जुटाए गए और शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

भी पढें

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

हम खिलाड़ियों को दे रहे विश्वस्तरीय सुविधाएं : मौर्य

श्रावण मास की तैयारियों का DIG ने लिया जायजा

 

 

Spread the love

One thought on “LDA सुपरवाइजर साढ़े सात लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

क्या USB पेनड्राइव हो गई पुरानी? क्लाउड और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज

क्या पुरानी हो गई USB पेनड्राइव? क्लाउड, स्मार्टफोन और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज का तरीका USB Pen Drive : डिजिटल दौर में डेटा को सुरक्षित रखना और एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। कुछ साल पहले तक फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी जरूरी फाइलों को […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

अगस्त में उगाएं ये 3 सब्जियां, त्योहारों के सीजन में बढ़ सकती है कमाई

Vegetables Farming: अगस्त का महीना किसानों के लिए खरीफ फसलों के साथ-साथ सब्जियों की खेती से अतिरिक्त आमदनी का अवसर भी लेकर आता है। मानसून के दौरान खेतों में पर्याप्त नमी रहती है, जिसका फायदा उठाकर किसान कुछ कम अवधि वाली सब्जियों की अगेती खेती कर सकते हैं। अगर मौसम, मिट्टी और बाजार की मांग […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More