T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी हरमनप्रीत सेना, जीत पर फोकस

Women's T20 World Cup 2026

Women’s T20 World Cup 2026 :आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में क्रिकेट प्रेमियों को रविवार को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला न केवल टूर्नामेंट का अहम मैच होगा, बल्कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक भी माना जाता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में, इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। टीम का लक्ष्य पिछले साल वनडे विश्व कप जीत के बाद अब टी20 प्रारूप में भी खिताब पर कब्जा जमाना है।

मजबूत शुरुआत पर भारत की नजर

भारत को इस मुकाबले में सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से तेज और मजबूत शुरुआत की उम्मीद है। दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। हालांकि हाल के मैचों में दोनों बल्लेबाजों का फॉर्म मिला-जुला रहा है, लेकिन टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि बड़े मुकाबले में वे बेहतर प्रदर्शन करेंगी।पाकिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 जीत नसीब हुई है। पिछली भिड़ंत 2024 में दुबई में हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था।

पाकिस्तान की चुनौती

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उनके हालिया प्रदर्शन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ केवल 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपनी आक्रामक क्षमता का परिचय दिया था। पाकिस्तान टीम को उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकेगी, लेकिन भारतीय टीम की मजबूत बैटिंग लाइनअप और अनुभव उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

भारतीय टीम की मजबूती और चुनौतियां

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से पहले शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1, इंग्लैंड को 3-2 और श्रीलंका को 5-0 से हराकर अपनी तैयारी मजबूत दिखाई है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ कुछ हार भी टीम के लिए चेतावनी रही है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हाल के मैचों में अर्धशक लगाकर अपनी फॉर्म में वापसी की है, जो टीम के मध्यक्रम के लिए सकारात्मक संकेत है। जेमिमा रॉड्रिग्स, रिचा घोष और अन्य बल्लेबाजों पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी विभाग में रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और राधा यादव पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को रोकने की अहम जिम्मेदारी होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Glowing Skin Tips: त्वचा की चमक बढ़ाने में कैसे मदद करता है चिया सीड्स का पानी?

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2026: नन्हे हाथों में किताबें हों, मजदूरी का बोझ नहीं

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है पपीता, इन बीमारियों में बढ़ सकती है परेशानी

प्रेम विवाह बना विवाद, बुआ-भतीजे मामले में मारपीट का वीडियो वायरल

 

Sports

‘मुझे आराम नहीं चाहिए’, लंबे ब्रेक पर सिराज का बड़ा बयान

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और आराम को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। जहां ज्यादातर तेज गेंदबाज लंबे और व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच ब्रेक को जरूरी मानते हैं, वहीं मोहम्मद सिराज का मानना कुछ अलग है। भारतीय तेज गेंदबाज ने साफ कहा है कि उन्हें ज्यादा लंबा […]

Read More
Health Lifestyle Sports

समय पर न सोना दिल के लिए खतरनाक

Heart Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों की नींद का रूटीन भी बिगाड़ दिया है। कई लोग देर रात तक मोबाइल चलाते रहते हैं और रात 1-2 बजे सोने के बाद सुबह देर से उठते हैं।  कुछ लोगों का सोने और जागने का समय हर दिन अलग होता है। भले […]

Read More
Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने वाला है। सीरीज के लिए भारतीय टीम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया गया […]

Read More