साझा विरासतः भारतीय उच्चायोग ने ढाका में मनाया बंगाली नव वर्ष

साझा विरासतः

 

साझा विरासतः  ढाका। बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने पोहेला बोइशाख (बंगाली नववर्ष) के अवसर पर यहां दो दिवसीय संगीत संध्या का आयोजन किया, जिसमें भारत-बांग्लादेश की साझा सांस्कृतिक विरासत की नायाब झलक देखने को मिली।

ढाका स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (आईजीसीसी) में आयोजित इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘बाधों आछे प्राणे प्राणे: ऑफ हार्मनी विदइन’ था, जिसमें भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के अलावा बांग्लादेश सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ व्यापार, मीडिया, शिक्षा जगत और सांस्कृतिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।

ये भी पढ़े

ईरान में सत्ता संतुलन बदला: IRGC का बढ़ा दबदबा, कूटनीति पर भी सख्त रुख

साझा विरासतः

भारतीय उच्चायोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा समारोह में बांग्लादेश की जानी-मानी रबींद्र संगीत गायिका आदित्य मोहसिन ने प्रस्तुति दी, जिनके साथ भारत के प्रख्यात बंगाली गायक श्रीकांत आचार्य भी शामिल हुए। दोनों कलाकारों ने दोनों देशों के बीच संगीत, उत्सव और संस्कृति की साझा विरासत को सुरमयी अंदाज़ में प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में एचएसबीसी बांग्लादेश ने एक भागीदार के रूप में सहयोग किया। यह विरासत और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्वजनिक-निजी सहयोग का उदाहरण था।उच्चायोग ने कहा इस दौरान उच्चायुक्त वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक बंधन उनकी राष्ट्रीय सीमाओं से भी अधिक पुराने और गहरे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

saunf ka pani: वजन घटाने और पाचन सुधार का आसान देसी उपाय

उन्होंने सीमा के दोनों ओर के दो प्रतिष्ठित गायकों की एक ही मंच पर उपस्थिति को एक सशक्त प्रतीक बताया। उनके अनुसार, यह प्रतीक दोनों देशों के लोगों को जोड़ने वाली सांस्कृतिक निरंतरता को दर्शाता है, आपसी समझ के सेतु निर्मित करता है और परस्पर विश्वास व सम्मान को प्रतिबिंबित करता है।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण भारत और बांग्लादेश की साझी सांस्कृतिक विरासत को संगीत के जरिए पेश करना था। अदिति मोहसिन और श्रीकांत आचार्य ने रवींद्र संगीत और आधुनिक बंगाली गीतों के माध्यम से दोनों देशों के बीच के ‘प्राणों के बंधन’ (हार्ट-टू-हार्ट कनेक्शन) को प्रदर्शित किया। उनकी प्रस्तुतियों ने दिखाया कि सरहदें कला और सुरों को नहीं बांट सकतीं।

ये भी पढ़े

IPL 2026 Orange Cap Race: विदेशी आगे, भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा शांतो का बल्ला, कप्तानी पारी से बांग्लादेश मजबूत

उल्लेखनीय है कि पड़ोसी देश में तख्तापलट के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते फिर से पटरी पर लौट रहे हैं। हाल ही में बांग्लादेश की नई सरकार के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने भारत का दौरा किया था। वहीं भारतीय उच्चायुक्त वर्मा ने भी ढाका में सरकार के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की है। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत पिछले कई वर्षों से बांग्लादेश के विकास में निरंतर अपना योगदान देता रहा है, जिसके भविष्य में और विस्तारित होने के आसार हैं।

 

 

Spread the love

Trump Tariff on Canada 
International

Trump Tariff on Canada : ट्रंप ने कनाडा पर कसा शिकंजा, 50% टैरिफ से बढ़ी चिंता

Trump Tariff on Canada  : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाला बड़ा फैसला लेते हुए कनाडा से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार यह नया शुल्क 30 दिनों के भीतर लागू होगा। ट्रंप प्रशासन का […]

Spread the love
Read More
Iran-Pakistan Meeting
International Politics

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

Iran-Pakistan Meeting : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और ईरान के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात […]

Spread the love
Read More
India-Palestine Agreement
International

महिला सशक्तिकरण को रफ्तारः भारत-फिलिस्तीन ने ‘तुराथी’ सेंटर को दी हरी झंडी

शाश्वत तिवारी India-Palestine Agreement  : भारत और फिलिस्तीन के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। फिलिस्तीन में भारत की प्रतिनिधि महिमा सिकंद और यहां के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मंत्री इंजीनियर मोहम्मद अल अमूर ने ‘तुराथी’ इंडिया-फिलिस्तीन सेंटर के निर्माण के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MOU) […]

Spread the love
Read More