- मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुई। दोपहर के समय एक हमलावर अचानक प्लांट परिसर में घुस आया और वहां मौजूद प्रबंधक सुधीर गुप्ता तथा उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों को दो से तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, बोले– नकली संतों का होगा अंत
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हमले का आरोप प्लांट के एक पूर्व कर्मचारी पर लगाया जा रहा है, जो पहले पेलोडर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। बताया जा रहा है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद से उसका कंपनी प्रबंधन के साथ विवाद चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक पहले भी दोनों अधिकारियों को धमकी दिए जाने और जानलेवा हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया था, जिसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
