सर्राफा बाजार में भूचाल! एक झटके में ₹24,000 लुढ़की चांदी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी

Business : सर्राफा बाजार में गुरुवार को जबरदस्त उठापटक देखने को मिली। वायदा बाजार में चांदी ने ऐसा गोता लगाया कि निवेशक भी हैरान रह गए। सुबह करीब 10:27 बजे मार्च डिलीवरी की चांदी में 9 प्रतिशत से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव एक ही झटके में करीब ₹24,000 गिरकर ₹2,44,562 प्रति किलो पर आ गया।सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव में करीब 1.27 प्रतिशत की गिरावट आई और यह ₹1,51,106 प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। बीते कुछ दिनों से लगातार चढ़ते दामों के बाद आई इस गिरावट ने बाजार की दिशा बदल दी है।

ये भी पढ़े

राशन कार्ड खो गया? घबराएं नहीं जानिए नया डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का आसान तरीका

 

महानगरों में आज सोने के हाजिर भाव

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹15,457 प्रति ग्राम,

22 कैरेट ₹14,170 और 18 कैरेट ₹11,597 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹15,442, 22 कैरेट ₹14,155 और 18 कैरेट ₹11,582 प्रति ग्राम के स्तर पर रहा।
चेन्नई में सोने के भाव थोड़े ऊंचे रहे, जहां 24 कैरेट ₹15,622 और 22 कैरेट ₹14,320 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई जैसी ही रहीं।

ये भी पढ़े

मणिपुर में NDA की वापसी, युमनाम खेमचंद बने मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में दबाव देखा गया। सोना 1 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर करीब $4,880 प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख और महंगाई के बढ़ते जोखिमों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इसी वजह से कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

 

Business homeslider

आठ वें वेतन आयोग को लेकर सरकार का बड़ा खुलासा, राज्यसभा में साफ किया पूरा रोडमैप

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्यसभा में पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 8वें वेतन आयोग का औपचारिक गठन पहले ही किया जा चुका है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, […]

Read More
Business

सोना-चांदी हुए सस्ते, MCX पर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे गोल्ड और सिल्वर, जानिए ताजा रेट

देश और दुनिया के बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल पर बनी हुई है, जिसके चलते कीमती धातुओं में सीमित […]

Read More
Business

सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, आज बढ़े जमकर दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तेजी दर्ज की है। शादी-ब्याह के सीजन के बीच आई इस अचानक उछाल ने जहां आम ग्राहकों की जेब पर असर डाला है, वहीं निवेशकों के लिए यह तेजी फायदे का सौदा साबित हो रही है। बाजार खुलते ही […]

Read More