कफ सिरप कांड : सोनभद्र SIT की वाराणसी में बड़ी कार्रवाई, भोला प्रसाद की 5.77 करोड़ की संपत्ति जब्त

नया लुक डेस्क

वाराणसी। कफ सिरप तस्करी मामले की जांच कर रही सोनभद्र विशेष जांच टीम (SIT) ने शनिवार को वाराणसी में बड़ी कार्रवाई की है। SIT ने कफ सिरप तस्करी के कथित सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद की करीब 5.77 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सोनभद्र पुलिस न्यायालय के आदेश पर लगभग 30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ताजा कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है।

ये भी पढ़े

बजट से पहले अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

SIT की टीम ने शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई इलाके में स्थित एक आवासीय प्लॉट को सीज किया। इसके अलावा जगदीशपुर, पिंडरा और मड़ौली क्षेत्र में स्थित अन्य अवैध संपत्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसी का दावा है कि ये सभी संपत्तियां कफ सिरप की अवैध तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। जांच के दौरान SIT को ठोस साक्ष्य मिले हैं कि तस्करी से हासिल रकम को अलग-अलग संपत्तियों में निवेश किया गया।

इसी आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। SIT का कहना है कि आगे भी इस मामले में अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Crime News Uttar Pradesh

हल्द्वानी मंडी में युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या

हल्द्वानी। शहर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बरेली रोड स्थित नवीन मंडी क्षेत्र की गल्ला मंडी में एक युवक और युवती के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। दोनों की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
homeslider National

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए घातक हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में अहम खुलासा किया गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 सैंक्शंस कमेटी से जुड़ी 37वीं मॉनिटरिंग रिपोर्ट में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का नाम इस हमले से जोड़ा गया है। रिपोर्ट के […]

Read More