बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाला कांड: बिटिया का हाथ पीला होने से पहले खाते से उड़ गए 17 लाख

Untitled 3 copy 18
  • पीड़ित परिवार लगा रहे न्याय की गुहार, बैंक के जिम्मेदार अधिकारी बने मूकदर्शक

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में सरोसा गांव निवासी सालिकराम का खाता है। वह पाई-पाई जोड़कर बैंक में गाढ़ी कमाई जमा की, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि जिस मित्र बैंक में रकम जमा कर रहे हैं वह बैंक घोटालेबाज निकल जाएगा। वह अपनी बिटिया का रिश्ता तय किया और आगामी 19 फरवरी 2026 की तारीख रख दी। शादी की तारीख तय होने के बाद घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई और सालिकराम ने अपने करीबियों से लेकर रिश्तेदारों तक शादी का कार्ड भी बांटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को पति के सुपरवाइजर से हुआ प्यार, चार बच्चों को छोड़कर हो गई फरार

घर से इजाजत मिली कि बैंक से कुछ पैसे निकाल लाओ, क्योंकि जेवरात से लेकर कपड़ों की खरीदारी करनी है। यह सुनते ही सालिकराम रूपए निकालने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पहुंचे और फार्म भरकर कैशियर के हाथों थमा दिया। कैशियर की अंगुली कंप्यूटर की बटन पर टप-टप ली कि तभी कैशियर ने कहा आप के खाते में सिर्फ 2876 रूपए ही बैलेंस हैं। यह सुनते ही मानो सालिकराम को सांप सूंघ गया और माथे पर पसीना आ गया। बताया जा रहा है कि सालिकराम के खाते में कुल 17 लाख रुपए जमा थे तो वह रकम कहां चली गई। खेती-बारी करके जीवन यापन करने वाले किसान सालिकराम को चिंता सताने लगी कि अब वह कहां जाएं और कहा बैंक से रकम नहीं लौटी तो बिटिया का हाथ पीला कैसे करेंगे। सिर्फ सालिकराम ही नहीं इस समय पूरा परिवार सदमे में डूबा हुआ है।

ये भी पढ़े

74 साल के मौलाना की काली करतूत, 24 साल की हिंदू लड़की को बुलाता था घर, फिर हिंदू संगठनों ने….

बताते चलें कि पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड पर स्थित डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा में सालिकराम ने खाता खोलवा रखा है। वह खेती-किसानी कर पाई-पाई जोड़कर बैंक में 17 लाख रुपए से अधिक जमा किया था।
वह खुश थे कि ये रकम बिटिया की शादी में खर्च करेंगे, लेकिन बेरहम जालसाजों ने उनकी तमाम खुशियों पर पानी फेर दिया।
बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में तैनात मित्र पर उपभोक्ताओं से लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान सालिकराम ही नहीं और भी कई लोगों के खातों में जमा रूपयों की इंट्री नहीं हुई है। इससे यही लग रहा है कि कहीं न कहीं बैंक के अधिकारी जिम्मेदार हैं। इसे लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में रकम जमा करने वाले कई उपभोक्ता परेशान हैं।

ये भी पढ़े

छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

Spread the love

Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More
Himachal Pradesh
Crime News Himachal

छह साल के बेटे को रावी नदी में फेंका, पुलिस के सामने कबूला अपराध

चंबा में पिता का खौफनाक कदम Father throws son into river: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धकेलने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और कथित तौर पर पुलिस को […]

Spread the love
Read More