वीर बाल दिवस: राष्ट्र चेतना की प्रयोगशाला के रूप में उभरे परिषदीय व केजीबीवी विद्यालय

Untitled 2 copy 30
  • बालमन में जागी साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की चेतना, प्रदेश के 75 जनपदों में ‘वीर बाल दिवस’ का हुआ सफल आयोजन
  • प्रदेश के 75 जनपदों में स्थित लगभग 1.33 लाख परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आयोजन
  • 1.48 करोड़ से अधिक बालक-बालिकाओं की सहभागिता, साहस, शौर्य, कर्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों का हुआ व्यापक संचार
  • प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय तक ‘उम्र नहीं, संकल्प और शौर्य ही इतिहास रचते हैं’ का संदेश पहुंचा: संदीप सिंह
  • कार्यक्रम सहभागितापूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रदेश भर में ‘वीर बाल दिवस’ का आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में स्थित लगभग 1.32 लाख परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में यह आयोजन एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें 1.48 करोड़ से अधिक बालक-बालिका विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन न होकर, बालमन में साहस, शौर्य, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रभक्ति की चेतना के संस्कार रोपित करने का प्रभावी माध्यम बना। विद्यालयों में देश के वीर बालकों की प्रेरणादायी गाथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि इतिहास उम्र से नहीं, बल्कि संकल्प और शौर्य से रचा जाता है। इस अवसर पर विद्यालयों में प्रार्थना सभा, वीर बालकों से जुड़ी प्रेरक कथाओं का वाचन, संवाद सत्र तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से जोड़ा गया। नई दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का डिजिटल माध्यम से प्रसारण भी विद्यालयों में दिखाया गया, जिससे आयोजन की राष्ट्रीय भावना और अधिक सुदृढ़ हुई। शिक्षाविदों का मानना है कि ‘वीर बाल दिवस’ ने विद्यालयों को केवल शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, साहस और राष्ट्रचेतना की प्रयोगशाला के रूप में सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोट : वीर बाल दिवस बच्चों में साहस, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों को सुदृढ़ करता है। आज प्रदेश के हर विद्यालय तक यह संदेश पहुँचा है कि उम्र नहीं, बल्कि संकल्प और शौर्य ही इतिहास रचते हैं।

  •  संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश

विद्यालय स्तर पर आयोजित हुई ये गतिविधियां

इस अवसर पर विद्यालयों में चित्रकला, कविता पाठ, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद एवं संवाद सत्र जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वीर बालकों के जीवन, साहसिक निर्णयों और सामाजिक योगदान से परिचित कराया, जिससे बच्चों में प्रेरणा, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास हुआ।

चुस्त रही निगरानी व्यवस्था

कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा आयोजन की सतत निगरानी की गई। जनपदों से फोटोग्राफ, वीडियो एवं संक्षिप्त विवरण विभागीय स्तर पर भी संकलित किए गए। वीर बाल दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरक गाथाओं से जोड़ते हुए विद्यालयों में मूल्य-आधारित, नेतृत्वपरक और आत्मविश्वासपूर्ण शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

  • मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा

Spread the love

Nautanwa Development Works
Uttar Pradesh

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में नवनिर्मित सडक का किया लोकार्पण

विधायक निधि से कराया कार्य उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa Development Works: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 में 20 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। स्थानीय निवासियों की यह मांग लंबे समय से ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक तक से की जा रही थी, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

नेपाल सीमा पर कबाड़ तस्करी का बड़ा खेल, संरक्षण के आरोप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में कथित कबाड़ तस्करी को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में कबाड़, पुराने मोटर पार्ट्स तथा अन्य सामग्री की अवैध आवाजाही का एक संगठित नेटवर्क लंबे समय […]

Spread the love
Read More
Noida to Jewar Airport bus service
Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, नोएडा-जेवर एयरपोर्ट रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Noida to Jewar Airport bus service : उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र को जोड़ने वाली इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत […]

Spread the love
Read More