मुख्यमंत्री योगी से मिले वैश्विक निवेशक, उत्तर प्रदेश में ₹6500 करोड़ निवेश के प्रस्ताव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देश और विदेश की 25 प्रतिष्ठित कंपनियों से जुड़े 45 शीर्ष प्रोफेशनल्स ने उच्चस्तरीय बैठक में मुलाकात की। डब्ल्यूएमजी ग्रुप के तत्वावधान में आए इस प्रतिनिधिमंडल में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग, ग्रीन एनर्जी और सर्विस सेक्टर से जुड़े सीईओ, सीएफओ, डायरेक्टर्स और सीनियर मैनेजमेंट अधिकारी शामिल थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक वातावरण और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, मजबूत कानून व्यवस्था और उद्योग-अनुकूल नीतियों से प्रभावित होकर निवेशकों ने प्रदेश में लगभग 6,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन परियोजनाओं से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय तक राजनीतिक अस्थिरता और गलत धारणाओं के कारण उत्तर प्रदेश की छवि प्रभावित रही, लेकिन आज प्रदेश एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि अतीत अव्यवस्थित था, परंतु वर्तमान सुरक्षित है और भविष्य संभावनाओं से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पूंजी तभी सुरक्षित रहती है, जब समाज और राज्य सुरक्षित हों।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू, रंगदारी और असुरक्षा आम बात थी। सरकार बनने के बाद सख्त फैसलों के जरिए इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण किया गया। परिणामस्वरूप बीते लगभग नौ वर्षों में प्रदेश में एक भी बड़ा दंगा नहीं हुआ और कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिला।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जहां प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेसवे थे, वहीं आज देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का लगभग 55 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में है। पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, विशाल रेल नेटवर्क, इनलैंड वॉटरवे, रैपिड रेल और रोपवे जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक बना रही हैं।

मुख्यमंत्री ने निवेश यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि 2018 की पहली इन्वेस्टर समिट में 4.67 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले, जबकि 2023 की ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में यह आंकड़ा 40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, एमएसएमई बेस, ओडीओपी योजना और डिफेंस कॉरिडोर के कारण देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार एंटी रोमियो स्क्वाड की सख्त कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र से छात्रा से छेड़खानी का एक मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा का युवक ने हाथ पकड़कर उसे गली के अंदर खींचने का प्रयास किया। […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा शिक्षा का अधिकार, RTE प्रवेश की समय-सारणी हुई जारी

RTE में गरीब बच्चों के लिए 25% सीटें आरक्षित, तीन चरणों में मिलेगा आवेदन का अवसर, 02 फरवरी, 21 फरवरी और 12 मार्च से आवेदन समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी विद्यालयों में समान,  गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का अवसर प्रदान करना है उद्देश्य: संदीप सिंह ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन और […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रतीक यादव-अपर्णा यादव के तलाक की चर्चा, वायरल पोस्ट से सियासी हलचल

लखनत्ऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है,  अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के तलाक की खबर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल होने के बाद अब अकाउंट हैक होने का दावा किया जा रहा है। […]

Read More