नेपाल में ज़ेन ज़ी आंदोलन की आंच, भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा

दार्जिलिंग । नेपाल में ज़ेन ज़ी आंदोलन की लहर तेज़ होती ही जा रही है। इसका असर सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच गया है। आंदोलन पड़ोसी देश तक ही सीमित रहे, इसके लिए भारत ने इंडो-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। सोमवार दोपहर से ही दार्जिलिंग जिले के पानीटंकी सीमा चौकी पर आवाजाही बंद कर दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों एक साथ कई कदम उठा रही हैं। नेपाल में आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया है। कृषि मंत्री, क़ानून मंत्री समेत कई मंत्री भी पद छोड़ चुके हैं। इस राजनीतिक संकट और आंदोलन की वजह से नेपाल की सीमा से लगे भारतीय इलाकों में तनाव का माहौल है। पानीटंकी में भी दुकानें बंद हैं और सीमा पर सैकड़ों ट्रक खड़े हैं। अब पहचान पत्र की जांच के बिना सीमा पार करना लगभग असंभव है।भारतीय सीमा पर एसएसबी और नेपाल की ओर सेना सतर्क है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही नाका जांच शुरू हो गई है। हर वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। डॉग स्क्वाड भी तैनात किया गया है। ड्राइवर और यात्रियों के नाम-पते का ब्योरा पुलिस ले रही है। भारत के लगभग सौ ट्रक चालक और कई पर्यटक नेपाल सीमा पर फंसे हुए हैं। उनके लिए दार्जिलिंग जिला पुलिस ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम चालू किया है। दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक प्रवीन प्रकाश ने खुद सीमा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमने सीमा पर नाका जांच शुरू कर दी है।

भारत की ओर कोई अशांति नहीं है, लेकिन हम सतर्क हैं। नेपाल पुलिस के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है। कोई भारतीय अगर वहां परेशानी में है, तो दार्जिलिंग पुलिस की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। सीमा पर फंसे भारतीय जल्द से जल्द वापस लौटना चाहते हैं। हावड़ा जिले के अमता निवासी मलय दत्त ने अपने अनुभव साझा किए। वे नेपाल घूमने गए थे लेकिन सोमवार को लौट आए। उन्होंने कहा कि नेपाल में हालात बहुत खराब हैं और बिगड़ रहे हैं। हम काठमांडू में थे, लेकिन हालात देखते हुए वापस लौटना पड़ा।(हिन्दुस्थान समाचार)

homeslider West Bengal

11 कंडोम कमरे में और 1 जंगल में मिला: दुर्गापुर गैंगरेप

क्या 12 लोगों ने किया था रेप लखनऊ। दुर्गापुर गैंगरेप केस में कंडोम की एंट्री हुई है। मामले में पुलिस को अबतक का सबसे बड़ा सबूत हाथ लगा है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में MBBS छात्रा से गैंगरेप केस में पुलिस ने 12 कंडोम जब्त किया है। 11 कंडोम पीड़िता के बॉयफ्रेंड के कमरे से […]

Read More
homeslider West Bengal

भाजपा सांसद और विधायक पर जानलेवा हमला

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी सांसद खागेन मुर्मू पथराव में घायल हो गए हैं। खास बात है कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल पहुंचा था। पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ TMC यानी तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं और कहा है […]

Read More
National West Bengal

भारी तबाही, करंट लगने से अब तक सात लोगों की मौत, कई स्कूल बंद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नई दिल्ली/कोलकाता । पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार रात को हुई मूसलधार बारिश के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे यातायात, सार्वजनिक परिवहन और दैनिक गतिविधियां ठप हो गईं। पटरियों पर जलभराव के कारण शहर और उपनगरों में ट्रेन और […]

Read More