पुख्ता तैयारी: मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

संवेदनशील इलाकों में रहेगी ड्रोन कैमरे की पैनी नजर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मोहर्रम पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ के संवेदनशील इलाकों को पीएसी बलों के सुरक्षा घेरे में रखने की तैयारी है। मोहर्रम की पहली तारीख से लेकर दस मोहर्रम को निकलने वाले जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरे की पैनी नजर हर एक शख्स पर रहेगी। इस दौरान शांति-व्यवस्था को भंग का प्रयास करने वालों निपटने के लिए कमिश्नरेट पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही अर्धसैनिक व पीएसी की 115 कंपनी को भी लगाया गया है।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मुताबिक मोहर्रम पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के मद्देनजर 18 अपर पुलिस उपायुक्त, 54 सहायक पुलिस आयुक्त, 114 निरीक्षक, 868 उपनिरीक्षक, 87 महिला उपनिरीक्षक, 2273 मुख्य आरक्षी, आरक्षी, 654 महिला आरक्षी, 15 कंपनी पीएसी व एक कंपनी एटीएस के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान शांति-व्यवस्था में किसी ने खलल डालने की कोशिश तो उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर का कहना है कि मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस की वीडियो ग्राफी भी की जाएगी।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने यूपी के सभी जिलों के जिम्मेदार पुलिस अफसरों को फरमान जारी करते हुए कहा कि मोहर्रम पर सुरक्षा को लेकर वे यूपी के सभी कप्तानों एवं पुलिस कमिश्नर हर समय पैनी नजर रखने के लिए कहा। डीजीपी राजीव कृष्ण के मुताबिक मोहर्रम में सूबे के विभिन्न जिलों में जुलूस निकाले जाते हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश भर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। संवेदनशील जिलों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही डिजिटल टीवी रिकार्डिंग बाक्स भी लगाए जा रहे हैं, जिससे सभी गतिविधियों को कैमरे कैद किया जा सके।

मोहर्रम को लेकर राजधानी लखनऊ में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

मोहर्रम में शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर बुधवार को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने जिलाधिकारी, ज्वाइन कमिश्नर व जोन के डीसीपी एवं पुलिस बल के साथ पुराने लखनऊ के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी पैदल मार्च किया।

…खुफिया एजेंसियां कर चुकी हैं सतर्क

मोहर्रम के मौके पर कोई किसी तरह का खुराफात न कर सके इसके लिए खुफिया एजेंसियां सतर्क रहने को कहा है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों के आगाह के बाद राजधानी लखनऊ में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं कमिश्नरेट के सभी जोन के पुलिस अधिकारी धर्मगुरूओं और गणमान्य लोगों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मेंटिनेंस पर करोड़ों का खर्च फिर भी चीनी मिलों के हालात जर्जर

पेराई सत्र में तकनीकी खराबी से बंद हुई कई चीनी मिलें पावर लॉस और फ्यूल लॉस की समस्या से जुझ रही चीनी मिलें सिर्फ कागजों में हुआ ज्यादातर चीनी मिलों का मेंटिनेंस नया लुक संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी दिवस: प्रदेशभर में गूंजा जनजागरण का स्वर, नुक्कड़ नाटकों से जनता से हुआ सीधा संवाद

 प्रदेश के 18 मंडलों के 54 स्थानों पर एक साथ हुए नुक्कड़ नाटकों के आयोजन  शिक्षा, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रहे कार्यक्रम व्यवहारिक स्तर पर जनसमुदाय से हुआ संवाद, योजनाओं पर मिली सीधी प्रतिक्रिया सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से नामित नाट्य दलों ने दी प्रस्तुतियां जनसामान्य तक योजनाओं की पहुंच और जागरूकता […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

जनगणना 2027 पर अखिलेश यादव का सवाल, बोले– जाति का कॉलम नहीं तो गिनती कैसी?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जातिगत जनगणना का मुद्दा गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनगणना फॉर्म में जाति […]

Read More