मोहनलालगंज में डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, पांच लोगों की झुलस कर मौत, कई यात्री घायल

  • सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
  • बिहार से मजदूरों को दिल्ली लेकर जा रहा था बस चालक

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बिहार से मजदूरों को दिल्ली लेकर जा रही डबल डेकर बस में गुरुवार सुबह मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित किसान पथ पर अचानक बस में आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश कर रही थी कि इससे पहले पांच यात्री जिन्दा जल गए।

पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे की खबर मिलते ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुख जताते हुए अफसरों उनका इलाज करने के लिए निर्देश दिए हैं।

बताते चलें कि पटना बिहार से मजदूरों को भरकर दिल्ली लेकर जा रही डबल डेकर बस जैसे ही मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित किसान पथ पहुंची की अचानक बस में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि बस में सवार कई यात्री किसी तरह बस से कूद गए, लेकिन इस हादसे में पांच यात्रियों की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर काम करने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके अलावा, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा है, लेकिन संबंधित विभाग कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रहा है। इस हादसे की खबर मिलते ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे का संज्ञान लेते हुए पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Central UP

अमर शहीद हेमू कलानी को दी गड़ी श्रद्धांजलि

एलडीए स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल चौराहे पर हुआ कार्यक्रम लखनऊ। अमर शहीद हेमू कलानी के शहीदी दिवस पर बुधवार को एलडीए में स्प्रिंग डेल चौराहे पर समाज के सभी वरिष्ठजनों ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री नानक चंद लखमानी, पार्षद सौरभ सिंह, पार्षद कौशलेंद्र, अशोक मोतियानी, वासुदेव […]

Read More
Central UP

पूर्व प्रधान अश्वनी सिंह ने पुत्र की पुण्यतिथि पर किया सामाजिक कार्य

बाराबंकी । बाराबंकी के सिद्धौर विकास खंड अंतर्गत सरसा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान अश्वनी सिंह ‘पिंकू’ ने अपने स्वर्गीय पुत्र संस्कार सिंह की पुण्य तिथि पर भावुक होकर जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने गरीब और असहाय लोगों को 400 कम्बल वितरित किए, जबकि संभ्रांत नागरिकों को 151 शाल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP

विभूतिखंड: बिना अनुमति के हाईकोर्ट परिसर में दबिश डालना तीन पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, निलंबित

अधिवक्ता की तहरीर पर दो दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। रोज की मंगलवार को विभूतिखंड क्षेत्र स्थित उच्च न्यायालय में फरियादियों और अधिवक्ताओं की भीड़ लगी हुई थी। वकील अपने-अपने चैंबर में बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनने में लगे थे कि इसी दौरान एक अधिवक्ता के चैंबर पर […]

Read More