आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल्स निष्क्रिय करने में फेल है सुरक्षा एजेंसियां 

इंतजाम: जुड़ने से पहले ही टूट जाती हैं कड़ियां

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूचनाओं की कड़ियां जुड़ने से पहले ही टूट जा रही है। यही वजह है कि बीते दो-तीन दशकों के भीतर देश व प्रदेश कई जिलों में दो दर्जन से अधिक आतंकी घटनाएं होने के बावजूद यहां सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल के बारे में अधिक जानकारियां नहीं जुटा पाई है। हालांकि कई आतंकी संगठन के सदस्य सलाखों के पीछे भी पहुंचे और खूंखार आतंकियों का माने जाने वाला आतंकी अजमल कसाब फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। वह भी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए देश पर सबसे बड़े हमले का दोषी था। इसी तरह आतंकी यासीन भटकल भी खतरनाक इरादे वाला था जो रूपयों के लालच देकर नई उम्र वाले युवकों की फौज तैयार करने में माहिर रहा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अंधाधुंध फायरिंग इसका ताजा उदाहरण है, जहां आतंकियों ने एक नई घटना को अंजाम देकर 28 पर्यटकों के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया और आराम से भाग निकले। जाहिर है पिछली घटनाओं की तफ्तीश के बाद सुरक्षा तंत्र लापरवाह होता गया और आतंकी नए सिरे से नेटवर्क बनाने में सफल रहे।

यूपी की बात करें तो उत्तर प्रदेश में आतंकवाद की सुगबुगाहट 1992 में अलीगढ़ जावेद युसूफ नाम का आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी के बाद से सामने आई थी। जानकार बताते हैं कि तब अबतक सौ-दो सौ से अधिक आतंकवादी, शरणदाता व आईएसआई एजेंट धरे गए, लेकिन इनसे वह जानकारियां नहीं हासिल की जा सकी जिनसे कि स्लीपिंग माड्यूल्स को नष्ट करने की दिशा में कदम उठाए जाते। नतीजतन आज भी देश व प्रदेश में आतंकियों का संगठन सक्रिय है इसका ताजा उदाहरण पहलगाम में हुई घटना।

देश व प्रदेश में हुई आतंकी वारदातें

14 फरवरी 2019- जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान चली गई।

एक दिसंबर 2010- वाराणसी में शीतला घाट पर आरती के समय हुए बम विस्फोट दो लोग मारे गए, जबकि 37 घायल हुए।

13 फरवरी 2010- पुणे में जर्मन बेकरी के बाहर हुए बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत हुई और कई लोग जख्मी हुए।

26 नवंबर 2008- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकियों के हमले में 166 लोग मारे गए।

30 अक्टूबर – असम में किए 18 बम विस्फोट में 77 लोग मारे गए, 100 घायल।

21 अक्टूबर – इंफाल में मणिपुर पुलिस कमांडो कांप्लेक्स के पास शक्तिशाली विस्फोट में 17 लोगों की मौत।

29 सितंबर – महाराष्ट्र के मालेगांव में भीड़भाड़ वाले इलाके में बम विस्फोट में पांच लोग मारे गए।

27 सितंबर – दिल्ली के महरौली में बम विस्फोट में तीन लोग मारे गए।

13 सितंबर- दिल्ली में छह स्थानों पर हुए सीरियल बम विस्फोट में 26 लोग मारे गए।

26 जुलाई – दो घंटे के भीतर अहमदाबाद के बीस स्थानों पर हुए बम धमाकों में 57 लोग मारे गए।

13 मई- जयपुर में हुए सीरियल बम धमाकों में 68 लोग मारे गए।

जनवरी- यूपी के रामपुर में सीआरपीएफ कैंप में हुए आतंकी हमलों में आठ लोग मारे गए।

अक्टूबर 2007- रमजान के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह में हुए बम धमाके में दो लोग मारे गए।

अगस्त- हैदराबाद में हुए आतंकी हमले में 30 लोग मारे गए, जबकि 60 घायल हुए।

मई- हैदराबाद की मक्का मस्जिद में हुए बम धमाके में 11 लोग मारे गए।

19 फरवरी- समझौता एक्सप्रेस में दो धमाकों के बाद लगी आग में 66 यात्री मारे गए।

सितंबर 2006- मालेगांव की एक मस्जिद में दो बम धमाकों में 30 लोग मारे गए, जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

जुलाई – मुंबई की लोकल ट्रेनों सात बम धमाके हुए इन धमाकों में 200 लोग मारे गए, जबकि 700 घायल हुए।

मार्च – वाराणसी के एक मंदिर और रेलवे स्टेशन पर हुए दोहरे बम धमाके में 20 लोग मारे गए।

अक्टूबर 2005- दीपावली से एक दिन पहले दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके बम धमाकों में 62 लोग मारे गए जबकि सैकड़ों लोग जख्मी हुए।

25 अप्रैल 2025- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अंधाधुंध फायरिंग कर आतंकियों ने 28 पर्यटकों को मौत की नींद सुला।

homeslider National

इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन: उड़ानों में लगातार अव्यवस्था के बीच चार FOI निलंबित

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय परिचालन संकट के दौर से गुजर रही है। शुक्रवार को एयरलाइन को बेंगलुरु एयरपोर्ट से 54 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें से 31 आगमन और 23 प्रस्थान वाली उड़ानें थीं। यह स्थिति तब है जब गुरुवार को भी दिल्ली और बेंगलुरु से 200 से अधिक उड़ानें रद्द […]

Read More
homeslider National

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन

लातूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने अपने आवास ‘देवघर’ पर ही अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि […]

Read More
National

उड़ान संकट के बाद इंडिगो ने बढ़ाया मुआवजा

3–5 दिसंबर के यात्रियों को विशेष राहत पैकेज जारी हाल ही में हुए ऑपरेशनल संकट के कारण इंडिगो एयरलाइन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। हजारों यात्री 3, 4 और 5 दिसंबर को घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे। इस स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने अब यात्रियों के लिए अतिरिक्त मुआवजा और रिफंड की घोषणा की […]

Read More