एक बार फिर खुली कानून-व्यवस्था की पोलः खबर पढ़कर फट जाएगा कलेजा

  • सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर विरोधी पक्ष के तीन सगे भाइयों को भून डाला
  • मामूली विवाद में हुआ खौफनाक मंजर
  • एक ही परिवार मे तीन लोगों की हत्या से दहला जनपद फतेहपुर
  • अखरी गांव में हुई घटना का मामला, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के फतेहपुर जिले में फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र स्थित अखरी गांव में दो पक्षों के बीच कुछ दिनों से चली आ रही दुश्मनी ने मंगलवार सुबह फिर उस समय खूनी रूप अख्तियार कर लिया, जब एक पक्ष के लोगों ने मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष के तीन भाईयों गोलियों से भून डाला। एक साथ तीन लोगों की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस को मौके से आधा दर्जन से अधिक अलग-अलग बोर के कारतूस खोके बरामद हुए हैं। वहीं तीन लोगों की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य घायल हुए लोगों को अस्पताल भिजवाया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर…

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र स्थित अखरी गांव में मंगलवार की सुबह उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक मामूली रास्ते के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ट्रैक्टर और बाइक के बीच रास्ता देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को घेरकर गोलियों से भून डाला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

हमलावरों की भेंट चढ़े तीन सगे भाई

बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान पप्पू, पिंकू और अभय प्रताप सिंह पुत्रगण लाल बहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों घटनास्थल पर ही दम तोड़ गए। हमलावरों की फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ थी कि परिवार को बचने का मौका भी नहीं मिला।

छावनी में तब्दील अखरी गांव

वारदात के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है जो सबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

गांव में दहशत का माहौल

इस तिहरे हत्याकांड के बाद अखरी गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में गुस्सा साफ झलक रहा है। पुलिस प्रशासन की कोशिश है कि स्थिति को नियंत्रण में रखा जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Raj Dharm UP

एक्सपोजर विजिट: इतिहास, विज्ञान और आत्मविश्वास से रूबरू होंगी KGBV की बेटियां

1283.12 लाख की राशि जारी, प्रत्येक केजीबीबी को ₹1.72 लाख आवंटित राज्य भर में 15 से 25 फरवरी के बीच होंगे शैक्षिक भ्रमण बेटियों को इतिहास, विज्ञान और राष्ट्र की विकास यात्रा से जोड़ना है उद्देश्य: संदीप सिंह  एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम को बालिकाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक अनुभव प्राप्त कराना है लक्ष्य : मोनिका रानी […]

Read More
Raj Dharm UP

यूपी दिवस: प्रदेशभर में गूंजेगा जन जागरण का स्वर, नुक्कड़ नाटकों से जनता से होगा सीधा संवाद

 प्रदेश के 18 मंडलों में 54 स्थानों पर एक साथ होंगे नुक्कड़ नाटकों के आयोजन शिक्षा, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित होंगे कार्यक्रम  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से नामित नाट्य दल करेंगे प्रस्तुतियां जनसामान्य तक योजनाओं की पहुंच और जागरूकता बढ़ाना है उद्देश्य: संदीप सिंह लखनऊ। यूपी दिवस के अवसर पर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

निपुण भारत मिशन को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, 24 जनवरी को हर न्याय पंचायत में होगी ‘शिक्षा चौपाल’

अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी से समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति पर जोर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह बोले, ‘बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता ही मजबूत भविष्य की नींव बालवाटिका के प्रभावी संचालन, बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति तथा शिक्षा के दीर्घकालिक महत्व पर विशेष बल लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व और निर्देशन में […]

Read More