तैयारी: सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रहे आटो रिक्शा और ई-रिक्शा पर कसेगा शिकंजा

  • इतनी घटनाओं के बाद भी लखनऊ कमिश्नरेट की नहीं टूटी कुम्भकरणी नींद
  • महिलाओं एवं अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी उन्नाव ने शुरू की पहल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में बहू बेटियों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की नींद नहीं टूटी, लेकिन उन्नाव पुलिस सक्रियता दिखाते हुए एसपी उन्नाव दीपक भूकर के निर्देश पर घर से निकलने वाली महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा के लिए खास पहल शुरू की गई है। पुलिस की यह पहल सुकून देने वाली है।

बीते साल और हाल में राजधानी लखनऊ में आटो रिक्शा चालकों के हाथों युवती व महिला की हुई हत्या को लेकर खौफजदा और सहमे रहने वाली महिलाओं एवं लड़कियों को अब निजात मिलेगी। राजधानी लखनऊ पुलिस तो नहीं, लेकिन उन्नाव पुलिस अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है।

राजधानी लखनऊ में बीते वर्षों से लेकर अब तक कई महिलाओं एवं लड़कियों के साथ हुई घटनाओं को लेकर आटो रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों की कुंडली बनाने का काम राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी थानों में होगा, हाल-फिलहाल उन्नाव पुलिस ने इसमें बाजी मार ली है।

अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने तथा उनकी धर-पकड़ के लिए एसपी उन्नाव दीपक भूकर ने पूरे जिले में धड़ल्ले से चल रहे आटो रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों की सूची तैयार करने के लिए मातहतों को निर्देश दिए हैं।

एसपी उन्नाव दीपक भूकर का कहना है कि आटो रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों यूनिक कोड दिया जाएगा, ताकि एक क्लिक पर इनका पूरा ब्यौरा सामने आ जाएगा। एसपी उन्नाव के इस फार्मूले को पूरे जिले में लागू करने के निर्देश दिए हैं।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मेंटिनेंस पर करोड़ों का खर्च फिर भी चीनी मिलों के हालात जर्जर

पेराई सत्र में तकनीकी खराबी से बंद हुई कई चीनी मिलें पावर लॉस और फ्यूल लॉस की समस्या से जुझ रही चीनी मिलें सिर्फ कागजों में हुआ ज्यादातर चीनी मिलों का मेंटिनेंस नया लुक संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी दिवस: प्रदेशभर में गूंजा जनजागरण का स्वर, नुक्कड़ नाटकों से जनता से हुआ सीधा संवाद

 प्रदेश के 18 मंडलों के 54 स्थानों पर एक साथ हुए नुक्कड़ नाटकों के आयोजन  शिक्षा, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रहे कार्यक्रम व्यवहारिक स्तर पर जनसमुदाय से हुआ संवाद, योजनाओं पर मिली सीधी प्रतिक्रिया सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से नामित नाट्य दलों ने दी प्रस्तुतियां जनसामान्य तक योजनाओं की पहुंच और जागरूकता […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

जनगणना 2027 पर अखिलेश यादव का सवाल, बोले– जाति का कॉलम नहीं तो गिनती कैसी?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जातिगत जनगणना का मुद्दा गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनगणना फॉर्म में जाति […]

Read More