पुलिस प्रशासन अलर्ट: अलविदा की नमाज के मौके पर यूपी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

किसी ने सड़क पर नमाज अदा की तो होगी कार्रवाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। माहे रमजान के  आखिरी  जुमे की अलविदा नमाज के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है सड़क पर नमाज अदा करने पर कड़ी पाबंदी रहेगी। वहीं संवेदनशील अतिसंवेदनशील श्रेणी वाले क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा बल का घेरा रहेगा ‌

माहे रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सड़कों पर नमाज अदा करने पर कड़ी पाबंदी रहेगी। जिन मस्जिदों में अधिक भीड़ व संवेदनशील इलाकों में पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ व क्यूआरटी जवानों की तैनाती की गई है। किसी भी तरह के माहौल खराब करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। मुकद्दस रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम आबादी वाले इलाके रातभर रौशन हैं। शहर की सभी प्रमुख जामा मस्जिदों के अलावा अन्य मस्जिदों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि प्रमुख मस्जिदों पर शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। अधिकांश लोग अलविदा की नमाज अपने क्षेत्र के मस्जिदों में पढ़ते हैं। अलविदा की नमाज के अधिकांश मस्जिदों में एक दिन पहले ही गुरुवार को तैयारियां पूरी कर ली गई है। ताकि नमाजियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अफसरों की अपील

पुलिस की ओर से थानावार शांति समितियों की बैठक की जा रही है। इस दौरान धर्मगुरुओं व सभ्रांतजनों से शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है। साथ ही माहौल खराब करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की भी हिदायत दी गई है।पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार  ने बताया कि अलविदा की नमाज को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। लोगों से आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की गई है। वहीं डीजीपी ने बताया कि ड्रोन कैमरे की निगरानी लगातार रहेगी ताकि कोई भी किसी तरह का खलल डाल न सके। पुलिस ने अधीनस्थों को फरमान जारी करते हुए कहा कि किसी भी पुलिस कर्मी की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मेंटिनेंस पर करोड़ों का खर्च फिर भी चीनी मिलों के हालात जर्जर

पेराई सत्र में तकनीकी खराबी से बंद हुई कई चीनी मिलें पावर लॉस और फ्यूल लॉस की समस्या से जुझ रही चीनी मिलें सिर्फ कागजों में हुआ ज्यादातर चीनी मिलों का मेंटिनेंस नया लुक संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी दिवस: प्रदेशभर में गूंजा जनजागरण का स्वर, नुक्कड़ नाटकों से जनता से हुआ सीधा संवाद

 प्रदेश के 18 मंडलों के 54 स्थानों पर एक साथ हुए नुक्कड़ नाटकों के आयोजन  शिक्षा, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रहे कार्यक्रम व्यवहारिक स्तर पर जनसमुदाय से हुआ संवाद, योजनाओं पर मिली सीधी प्रतिक्रिया सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से नामित नाट्य दलों ने दी प्रस्तुतियां जनसामान्य तक योजनाओं की पहुंच और जागरूकता […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

जनगणना 2027 पर अखिलेश यादव का सवाल, बोले– जाति का कॉलम नहीं तो गिनती कैसी?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जातिगत जनगणना का मुद्दा गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनगणना फॉर्म में जाति […]

Read More