सादगी हो तो ऐसी… लंदन में साड़ी और चप्पल में ममता बनर्जी ने की जॉगिंग

Exclusive रिपोर्ट शाश्वत तिवारी

ममता बनर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैा। इस वीडियो में वो लंदन के मशहूर हाइड पार्क में सुबह की सैर करती हुई दिखाई दे रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों लंदन के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान वो लंदन के मशहूर हाइड्रा पार्क में वह मॉर्निंग वॉक करती दिखी। बड़ी बात ये थी कि वो इस दौरान अपनी पारंपरिक वेशभूषा में थी। सफेद रंग की सूती साड़ी और हवाई चप्पल पहन कर उन्होंने जॉगिंग की। उन्होंने इसका वीडियो खुद शेयर किया। इस वीडियो में वो अपने साथ चल रहे लोगों से कह रही हैं कि सब साथ रहें, कोई पीछे न छूट जाए।

एक्स पर शेयर किया वीडियो ममता बनर्जी ने खुद इसका वीडियो शेयर किया है। ममता बनर्जी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि बंगाल और ब्रिटेन के बीच सदियों पुराना रिश्ता है, जिसकी जड़ें इतिहास, संस्कृति और वाणिज्य में हैं। कल जब हम लंदन पहुंचे, तो हमने एक ऐसे शहर में कदम रखा, जो कोलकाता की तरह ही अपने अतीत का भार ढोता है, जबकि वर्तमान की गतिशीलता को भी गले लगाता है। दिन की व्यस्तताओं के शुरू होने से पहले, मैंने लंदन की कालातीत भव्यता के सार में खुद को डुबोने के लिए एक पल लिया।

वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात ममता ने आगे लिखा कि इसके प्रतिष्ठित स्थलों से लेकर इसकी प्रसिद्ध सड़कों तक, शहर में एक पुरानी दुनिया का आकर्षण है जो इतिहास और विकास की बात करता है, ऐसे मूल्य जिन्हें बंगाल भी अपने दिल के करीब रखता है। आगे की व्यस्त यात्रा के साथ, मैं ब्रिटेन के साथ बंगाल के जुड़ाव को गहरा करने और हमारे स्थायी संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हूं।

पारंपरिक वेशभूषा में ही जॉगिंग ममता ये भी लिखा कि लंदन पहुंचकर उन्हें कोलकाता की याद आ गई। दोनों शहरों में अतीत की झलक और वर्तमान की रफ़्तार एक साथ देखने को मिलती है। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर अपनी विदेश यात्राओं में सुबह की सैर पर निकलती हैं। चाहे वो जर्मनी हों, स्पेन हों, इटली हों या फिर लंदन, वो अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ही जॉगिंग करती हैं। ये उनकी पहचान बन गई है।

accidents National

भुवनेश्वर में तेज रफ्तार थार का तांडव, बुलेट सवार युवकों को मारी टक्कर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कैपिटल हॉस्पिटल चौक के पास तेज रफ्तार थार कार ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर […]

Read More
homeslider National

ईयू के साथ एफटीए समझौते पर स्पेन ने भारत को बताया ‘भरोसेमंद साझेदार’

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां 21 जनवरी को स्पेन के अपने समकक्ष जोस मैनुअल अल्बेरेस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस और बढ़ती आर्थिक साझेदारी के आधार पर भारत–स्पेन संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा […]

Read More
homeslider National Uttar Pradesh

रायबरेली में राहुल गांधी भावुक: दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस मिला उपहार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्हें एक ऐसा उपहार मिला, जिसने न केवल उन्हें भावुक कर दिया, बल्कि गांधी परिवार की पुरानी स्मृतियों को भी जीवंत कर दिया। रायबरेली के एक स्थानीय परिवार ने राहुल गांधी को उनके दादा फिरोज गांधी […]

Read More