मिला ईनाम: विकास कार्य को लेकर पार्षद सम्मानित

  • चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरूण राय का हुआ सम्मान समारोह
  • लोगों ने एक सुर में कहा- अरुण के रूप में नेता नहीं बेटा मिला है

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट प्रथम वार्ड से पार्षद अरूण राय को स्थानीय लोगों ने सम्मानित किया। रविवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस दौरान लोगों ने पार्षद के कार्यों का बखान कर अपने उद्गार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि पार्षद अरुण राय के रूप में उन्हें नेता नहीं बेटा मिला है। जो नेतागिरी न कर सिर्फ विकास व केवल विकास पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

पार्षद अरुण राय लोगों की जो भी समस्यायें होती हैं उन्हें तन-मन से दूर करने का प्रयास करते हैं। अरूण राय कभी भी किसी की जाति व धर्म नहीं पूछते हैं। वार्ड का प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह छोटा हो या बडा हो, अमीर हो या गरीब हो सबको साथ लेकर चलते हैं। इस दौरान लोगों ने कहा कि वह चाहते हैं कि हमारे नेता ऐसे ही आगे बढते रहें। वह पार्षद से आगे बढ़कर उच्च पद पर आसीन हो। लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की।

लोगों ने कहा कि पार्षद जितना आगे बढेंगे, वार्ड पर उतना ही विकास होगा। चिनहट के भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पाण्डेय ने कहा कि अभी तक केवल विधायक आदि का सम्मान करते थे यह पहली बार हो रहा कि पार्षद का सम्मान हो रहा है। इस अवसर पर पार्षद अरूण राय ने कहा कि पार्षद अकेले कोई कार्य नहीं कर सकता है लोगों के अंदर विकास को लेकर भाव होता है। लोग जब जाग्रत होंगे तो कार्य स्वयं होने लगेगा। पहले चिनहट प्रथम वार्ड की दशा देखकर लोग बहुत व्यथित थे।

पार्षद बनने के बाद केवल विकास पर फोकस किया। निधि न होने के बाद लगन लगाकर विकास पर फोकस किया। पार्षद ने लोगों से अपील की कि उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्य को समझे, कि गंदगी न फैलायें, जो भी समस्यायें हो हमें अवश्य अवगत कराएं। पार्षद ने लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद अरुण राय ने लोगों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व पार्षद स्नेहलता राय, चिनहट भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पाण्डेय, संतोष चौधरी, विजय शर्मा, अंकित वर्मा, शशी यति, बाबादीन वर्मा, अशफाक लाला, रजिया बानो, नवीन राय, नरेन्द्र श्रीवास्तव, टीटू गुप्ता, दीलीप सक्सेना, अवधेश चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Central UP Uttar Pradesh

रिच स्काई की महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल

प्रतिभा दिखाकर देश का नाम ऊंचा कर रही बेटियां: तनु फाउंडेशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह कार्यक्रम नया लुक संवाददाता लखनऊ। रिच स्काई फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। शिकोहाबाद में फाउंडेशन की चेयरमैन तनु यादव ने इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया, जिसमें युवक-युवतियों ने अपने परिवारों की उपस्थिति में विवाह कराया […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त: यूपी में हाईअलर्ट

प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ समय से देश-प्रदेश में बढ़ी आतंकी गतिविधियों को देखते हुए आगामी 26 जनवरी 2026 यानी 77वें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रदेश भर में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हाईअलर्ट पर है। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों […]

Read More
Central UP

चिनहट: धूमधाम से मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी सामाजिक न्याय के योद्धा और समाजवादी पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार चिनहट बाजार स्थित रविदास मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कर्पूरी ठाकुर के पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए सपा नेता डीपी यादव, […]

Read More