रफूचक्करः वाह रे ईमान, बारात आने से पहले दूल्हा हुआ फरार

  • मां-बेटी सदमें में, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, दोनों की हालत स्थिर
  • आर्थिक रूप से कमजोर थे लड़की पक्ष के लोग, फिर भी दम से की थी तैयारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। खबर की हेडिंग आपको गुदगुदा रही होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। यह खबर उनके लिए टेंशन भरी है जो अपने लड़के की मर्जी पूछे बगैर शादी तय कर देते हैं। वो मां-बाप अब विवाह तय करने से पहले अपने बेटे-बेटियों की राय भी जरूर जान लें, नहीं तो कहीं ऐसा न हो कि आप शादी के लिए बारात लेकर निकले और वो रफू-चक्कर हो जाए।

नौतनवां कस्बे के एक वार्ड में उस समय मातम पसर गया जब शादी की सारी तैयारियों के बीच यह सूचना मिली कि दूल्हा बारात लाने के बजाय किसी और लड़की के साथ फरार हो गया। इस खबर से वधू पक्ष में कोहराम मच गया। इस खबर की जानकारी के बाद दुल्हन तथा उसकी मां को गहरा सदमा लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, नौतनवां कस्बे की एक युवती की शादी कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया पंडित, पोस्ट लालपुर, कोल्हुई, जनपद महाराजगंज के मोहम्मद अशरफ के साथ तय हुई थी। घर पर शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। भोजन, बारात के स्वागत और विदाई की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थी । लेकिन जब बारात आने की बात आयी तो खबर आई कि दूल्हा किसी अन्य लड़की को लेकर रफूचक्कर हो गया।

इस खबर से दुल्हन पक्ष पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। खासतौर पर लड़की और उसकी मां को इतना गहरा सदमा लगा कि उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नौतनवां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की पक्ष आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए भी शादी की तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहता था, लेकिन दूल्हे की इस हरकत ने उनकी सारी खुशियों पर पानी फेर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और संवेदना का माहौल व्याप्त है।

Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More
Purvanchal

गोवा में हनी को नहीं भाया मून, हो गई मार-पीट, फिर क्या जो हुआ वो…

नवविवाहित जोड़े में हनीमून पर हुई मारपीट, पति को छोड़ फ्लाइट से लौटी दुल्हन दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच […]

Read More