इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

  • आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे
  • दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक

राजेन्द्र गुप्ता

ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक एंटी वैलेंटाइन वीक को मनाया जाता है। लोग ऐसे होते हैं जिनका वैलेंटाइन वीक में दिल टूटा होता है। ऐसे में दिल टूटे आशिकों के लिए वैलेंटाइन वीक के बाद एंटी वैलेंटाइन वीक शुरू होता है। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक एंटी वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है।

15 फरवरी को होता है स्लैप डे

15 फरवरी को हर साल स्लैप डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन प्यार में धोखा खाए लोग दूसरे को भुलाते हैं। हालांकि, स्लैप डे ( Slap Day) का मतलब किसी को थप्पड़ मारने से नहीं होता है। इस दिन लोग नेगेटिव लोगों और प्यार में धोखा खाए लोगों को मानसिक रूप से दूर करते हैं।

16 फरवरी किक डे

इस दिन लोग अपने लाइफ से जहरीले रिश्तों से खुद को बाहर निकालते हैं। किक डे का मतलब किसी को लात मारने से नहीं होता है। बल्कि इस दिन लोग अपनी ज़िंदगी से कुछ चीजों और परेशानियों या फिर कुछ लोगों को किक आउट करते हैं और आगे बढ़ते हैं।

17 फरवरी- परफ्यूम डे

हर साल 17 फरवरी को परफ्यूम डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने आप को खुश करते हैं। अगर आपको भी प्यार में धोखा मिला है तो आप इस दिन पसंदीदा परफ्यूम खरीद कर लगा सकते हैं। आप इस दिन किसी को पसंदीदा परफ्यूम भी गिफ्ट कर सकते हैं।

18 फरवरी- फ्लर्ट डे

वैलेंटाइन वीक के बाद एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जिसके चौथे दिन फ्लर्ट डे को सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग नए रिश्ते बनाते हैं और नए-नए लोगों से मिलते हैं। इस दिन लोग अपने दिल को टूटने के बाद नए तरीके से तैयार करते हैं।

19 फरवरी- कन्फेशन डे 

कन्फेशन डे एंटी-वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन होता है। इस दिन को हर साल 19 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने दिल की बातों को किसी अपने करीबी से खुलकर बताते हैं।

20 फरवरी- मिसिंग डे

मिसिंग डे एंटी-वैलेंटाइन वीक का छठा दिन होता है। इस त्योहार को हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग उन लोगों को याद करते हैं, जो कभी उनकी जीवन का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन अब वह नहीं हैं।

 21 फरवरी- ब्रेकअप डे

एंटी-वैलेंटाइन वीक के अंतिम दिन को ब्रेकअप डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद पुरानी चीजों से खुद को मुक्त करना और नई शुरुआत करना होता है। यह दिन उन अहम दिनों में से होता है, जब लोग पुरानी यादों को भुलाते हैं और फिर से नई शुरुआत करते हैं।

(नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।)

Entertainment

दिलजान वाडिया: जब बॉलीवुड का चहेता एक्टर बना सबसे गर्मजोश मेज़बान

मुंबई। फिल्म ‘सरफ़रोशी’, ‘बेसमेंट’ और दर्जनों हिट म्यूज़िक वीडियोज़ में नज़र आ चुके दिलजान वाडिया अब एक नई पहचान बना रहे हैं।  देश के सबसे दिलकश बुटीक रिज़ॉर्ट मालिक के तौर पर। मांडवा जेट्टी से महज़ एक मिनट की दूरी पर खड़ा ‘द दिलजान रिज़ॉर्ट’ उनके व्यक्तित्व का जीता-जागता प्रमाण है। दिलजान कहते हैं, कि […]

Read More
Entertainment homeslider

पवन सिंह को बिग-बॉस शूटिंग के बाद मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच मुंबई। मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे मैसेज में साफ लिखा था कि अगर उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में शूटिंग की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। दरअसल, पवन सिंह […]

Read More
Entertainment

बिग बॉस 19 का ताज: गौरव खन्ना की जीत

कल रात का बिग बॉस 19 फिनाले तो दिल धड़काने वाला था। सलमान खान की चमकदार होस्टिंग, वो सस्पेंस भरी एलिमिनेशन, और अंत में गौरव खन्ना का नाम – वाह! 15 हफ्तों की रोलरकोस्टर राइड, जहां झगड़े, दोस्ती, बैकस्टैबिंग सब था, लेकिन गौरव ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। फरहाना भट्ट को कड़ी […]

Read More