म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए आठ भारतीय

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों के एक बड़े समूह का हिस्सा थे, जिन्हें जालसाजों ने बेहतरीन नौकरी देने का वादा करके ठगा था। हालांकि म्यांमार में स्थित भारतीय दूतावास ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की। इसके बाद अब इन्हें जल्द ही स्वदेश लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी इसी तरह के एक ऑपरेशन के तहत भारतीय दूतावास ने म्यांमार से 13 भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित की थी। तब 61 विदेशी नागरिकों वाले समूह को साइबर अपराधों के लिए कुख्यात श्वे को को इलाके से छुड़ाकर उनके संबंधित देशों में वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत माई सोत भेजा गया था। म्यांमार में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा 19 विदेशियों के समूह में से म्यावड्डी घोटाला केंद्रों में फंसे आठ और भारतीय नागरिकों को आज थाईलैंड के माई सोत में निर्वासित कर दिया गया। बयान में यह भी पुष्टि की गई कि हाल के दिनों में कुल 133 भारतीय नागरिकों को इस तरह के फर्जी जॉब स्कैम से मुक्त कराया गया है। दूतावास ने इस क्षेत्र में नौकरी के लुभावने प्रस्ताव स्वीकार न करने से जुड़ी अपनी सख्त चेतावनी दोहराई है। स्थानीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बचाए गए व्यक्तियों के लिए प्रत्यावर्तन प्रक्रिया सक्रिय रूप से चल रही है और जल्द ही सभी लोगों की घर वापसी सुनिश्चित हो जाएगी।

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More
International

महाकुंभ 2025 : भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाएगा

शाश्वत तिवारी काठमांडू। काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘महाकुंभ 2025: आध्यात्मिकता और आधुनिकता का मिश्रण’ था, जिसमें इस विशाल समागम के महत्व और धार्मिक पर्यटन के लिहाज से इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला […]

Read More