मंगलवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी की तरक्की

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ : विवाह के लिए सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। अगर दूसरा विवाह करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम है। पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। दवाईयों इत्यादि में खर्चा ज्यादा होगा। विदेश से व्यापार में लाभ हो सकता है।

मिथुन : आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है। अगर आपकी इच्छा लव मैरिज की है, तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। शादी का रिश्ता आ सकता है। नवविवाहितों में आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिये मंहगा गिफ्ट खरीद सकतें हैं। उच्च विद्या चाहने वाले स्टूडेन्ट कॉलेज एडमीशन ले सकते हैं।

कर्क : आज लाभ का दिन है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर में खुशियां आएंगी, लेकिन पति-पत्नी में अनबन रहेगी। साथी के अनैतिक आचरण की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। सोशल मीडिया पर ध्यान से स्टेटस अपडेट करें।

सिंह : आज पिता से अनबन आपका मूड खराब कर सकती है। ऑफिस में बॉस की फटकार मिल सकती है। सगाई करने से पहले पार्टनर के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। तय हुई शादी में बाधा आ सकती है। सगाई टूट सकती है।

कन्या : प्यार में धोखा मिल सकता है। अपने रसिक मिजाज को अगर कंट्रोल में नहीं रखेंगे तो लव रिलेशन ब्रेक हो सकता है। धन व्यर्थ में खर्च होगा। पिता-पुत्र में मन-मुटाव हो सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं।

तुला : परिवार का शायद साथ न मिले। किसी भी बात पर ज्यादा तर्क न करें। परिवार से झूठ न बोलें। इससे अविश्वास की भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। उनका भरपूर प्यार मिलेगा। इस क्षण को पूरी तरह जिएं।

वृश्चिक : आज आपके लव रिलेशन में नया मोड़ आएगा। आप अगर अकेले हैं या ब्रेकअप हुआ है तो आपका प्रेमी आज आपसे संपर्क कर सकता है। आप अपनी मोहक बातों से अपने पार्टनर का मन जीत लेंगे। बच्चों से भी खुशखबरी मिलेगी।

धनु : आपकी योग्यता की आज तारीफ होगी। इन्टरव्यू काल आ सकता है। मन में उमंग है। लव लाइफ में आज आनंद ही आनंद रहेगा। पार्टनर के साथ शापिंग करने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे।

मकर : प्रेमी का ट्रांसफर मन को उदास कर सकता है। दूरियां बढ़ेंगी। प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है। विश्वास उसमें रंग भरता है। अपना विश्वास न टूटने दें। जीवनसाथी से बच्चों को लेकर अनबन हो सकती है। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ : आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चों के एडमीशन के लिये उपयुक्त दिन है। आज आप खुद को मजबूत पाएंगे। आपके द्वारा किए गए फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा।

मीन : किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़ें। रोमांस जीवन में वापस आएगा। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। अपनी मीठी बातों से उसे मना लेंगे।

Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। […]

Read More
Astrology

आज और कल का दिन खास है कुछ खास जानें आज का राशिफल

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। सशस्त्र […]

Read More
Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits
Astrology

सोमवार के दिन इन चार राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता  मेष: दिन सामान्य रहेगा। मन विचलित रहेगा। धन का लाभ होगा। धर्म कार्य में वृद्धि होगी। राजकाज में विशेष सफलता मिलेगी। वृष: पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों की समस्या रहेगी, निराकरण के बाद समय अच्छा होगा। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। भूमि-वाहन में सुख मिलेगा। मिथुन: दिन ठीक रहेगा। रोज […]

Read More