क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगा भारत

अहमदाबाद। चैंपियंस ट्राफी की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण श्रृखंला में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम बुधवार को यहां क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले दो मैच जीत कर भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। 19 फरवरी को चैंपियंस ट्राफी शुरु होने से पहले भारत के पास खुद को परखने का यह अंतिम मौका होगा।

कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच में शतक जड़ कर अपनी खोई फार्म को वापस पा चुके हैं और अब हर एक की निगाहे रन मशीन विराट कोहली पर होंगी जिनके लय में आने से भारत की चैंपियंस ट्राफी की राहें आसान दिखने लगेंगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को 2023 में खेले गये एक दिवसीय विश्वकप के फाइनल में हार का मुंह देखना पडा था और अब उसका इरादा इस मैच में अंग्रेजों का सफाया कर अपने पुराने जख्म को पूरी तरह भुलाने का होगा।

चैंपियंस ट्राफी में भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा जबकि 23 फरवरी को उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोहली की फॉर्म को लेकर चिंतित होगी। कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 90 गेंद पर 119 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की जो भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। कोहली अपने इस साथी से प्रेरणा लेकर यहां बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।(वार्ता)

homeslider Sports

T20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड ने ली जगह

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि T20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश भाग नहीं लेगा। उनकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप C में शामिल किया गया है। यह फैसला 24 जनवरी 2026 को लिया गया, जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में मैच खेलने से इनकार कर […]

Read More
Sports

एक ओवर ने बदला खेल, सैंटनर की भूल से हारा न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला कप्तानी फैसलों की अहमियत को साफ दिखाता है। 208 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन मिचेल सैंटनर की एक चूक ने पूरा मैच पलट दिया। भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले दो […]

Read More
Sports

468 दिन बाद सूर्या का बल्ला बोला, एक पारी में विराट-राहुल को छोड़ा पीछे

Sports : भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार अपने लंबे खराब दौर को खत्म कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने न सिर्फ फैंस को राहत दी बल्कि आलोचकों को भी जवाब दे दिया। 468 दिनों और 24 पारियों के इंतजार के […]

Read More