अजब गजब : कुंडली नहीं, खराब CIBIL SCORE देखकर तोड़ दी शादी

मुरतिजापुर। आज के इस आधुनिक दौर में समाज में बहुत कुछ बदल रहा है। और बड़ी तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर भी है। अगर हम बात शादी विवाह की करें ,तो इस क्षेत्र में बहुत बदलाव हुए है। अब कुंडली मिलान के अलावा लड़की लड़के की हेल्थ रिपोर्ट भी देखी जा रही है। यही नहीं ,अब एक ऐसा पहला मामला सामने आया है जहाँ, लड़के का CIVIL SCORE चेक किया गया। लड़के का सिविल स्कोर इतना ख़राब निकला कि लड़की वालों ने शादी का प्रस्ताव ही रद्द कर दिया। लड़की वालों का इसके पीछे तर्क ये था कि लड़का, मेरी लड़की को वित्तीय रूप से मजबूत नहीं रख पायेगा। लड़के के ऊपर बैंक का बहुत कर्ज है इसलिए यह शादी नहीं हो सकती है।कर्ज की वजह से शादी टूटने का यह पहला मामला  महाराष्ट्र के मुरतिजापुर का है।

एक बड़े मीडिया समूह की रिपोर्ट के मुताविक यह घटना उस समय हुई जब दूल्हे और दुल्हन के परिवार शादी को अंतिम रूप देने के लिए मिल रहे थे। बातचीत के दौरान, दुल्हन के चाचा ने दूल्हे का CIBIL स्कोर जांचने का अनुरोध किया। चाचा ने दूल्हे का पैन कार्ड लेकर ऑनलाइन CIBIL स्कोर चेक किया। परिणाम देखकर दुल्हन का परिवार हैरान रह गया। दूल्हे पर कई बैंकों का कर्ज था और उसका CIBIL स्कोर भी काफी कम था। कम CIBIL स्कोर यह दर्शाता है कि व्यक्ति का क्रेडिट इतिहास खराब है और वह पहले भी लोन चुकाने में डिफ़ॉल्ट कर चुका है। दुल्हन के परिवार के अन्य सदस्य भी इस राय से सहमत हुए और शादी का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया।

क्या है CIBIL स्कोर?

CIBIL स्कोर एक तीन अंकों का नंबर होता है जो किसी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है। यह 300 से 900 के बीच होता है। एक उच्च CIBIL स्कोर अच्छे वित्तीय प्रबंधन का संकेत देता है, जबकि कम स्कोर वित्तीय जोखिम को दर्शाता है। CIBIL स्कोर का उपयोग बैंक और वित्तीय संस्थान लोन आवेदनों का मूल्यांकन करने के लिए करते हैं, ताकि यह तय किया जा सके कि आवेदक लोन चुकाने में सक्षम है या नहीं।(BNE)

National

गलत तथ्य परोस कर कुंभ को विफल बताने की साजिश : स्वामी जीतेंद्रानंद

गंगा महासभा ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर उठाए सवालः सरस्वती बोर्ड के पास गंगा को लेकर यदि कोई आंकड़ा है तो वह सामने रखे भयादोहन कर केवल अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का खेल कर रहा है बोर्ड मां गंगा को लेकर वास्तव में बोर्ड के पास कोई योजना और चिंता नहीं आचार्य संजय […]

Read More
National

भारत ने संकटग्रस्त देशों से 1.5 करोड़ से अधिक नागरिकों को बाहर निकाला

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत ने पिछले कई वर्षों के दौरान युद्ध, प्राकृतिक आपदा या संघर्ष की स्थितियों से जूझ रहे विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीयों और विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला है। भारत सरकार ने कोविड19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को आपदाग्रस्त देशों से बाहर […]

Read More
National

भारतीय दूतावास के प्रयासों से लीबिया में फंसे 18 भारतीयों की घर वापसी

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। लीबिया के बेनगाजी में फंसे 18 भारतीय नागरिकों को लीबिया स्थित भारतीय दूतावास के ठोस प्रयासों से सफलतापूर्वक वापस लाया गया है। सुरक्षा चिंताओं के कारण ये लोग कई सप्ताह से लीबिया में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट […]

Read More