मेक्सिको सड़क हादसा-बस -ट्रेलर की टक्कर में 41 लोगो की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। दक्षिण मेक्सिको में एक यात्री बस के ट्रेलर से टकरा जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

इस हादसे की खबर सुनकर ताबास्को के कोमलकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने कहा हम आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को मौके पर भेज रहे हैं। आपातकालीन सर्विस प्रदान कर दी गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बस ऑपरेटर टूर्स अकोस्टा ने बताया कि घटना के समय वाहन में लगभग 44 यात्री सवार थे। वहीं, कंपनी ने फेसबुक पोस्ट में घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बस गति सीमा के भीतर चल रही थी और वे दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। (BNE)

Delhi homeslider

रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने LPG आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नए नियम लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें अब घरेलू LPG सिलेंडर उपलब्ध […]

Read More
Crime News Delhi homeslider Uttar Pradesh

पुश्तैनी जमीन गई, बिक गया तीन मंजिला मकान और अब बेटा भी नहीं रहेगा

बीटेक छात्र हरीश राणा को दी जा रही इच्छा मृत्यु “सबको माफ़ करते हुए और सबसे माफ़ी माँगते हुए.. जाओ” नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली/गाजियाबाद। हरीश राणा के पिता और मां के लिए भी यह बेहद कठिन क्षण हैं। इतने सालों के संघर्ष और बेटे के इलाज के लिए सबकुछ गंवा चुके मां-बाप ने सीने […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More