झांसी में बड़े सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, नौ गिरफ्तार

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी महानगर में पुलिस ने एक मकान में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का शुक्रवार को भंड़ाफोड़ किया और मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। मामला महानगर में थाना सीपरी बाजार स्थित अयोध्यापुरी कालोनी का है जहां शाम को उस समय हडकंप मच गया जब पुलिस और प्रशासन की टीम ने अचानक यहां एक मकान पर छापा मारा। टीम में सीपरी बाजार थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी रामवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट , सीओ यातायात स्नेहा तिवारी और महिला थाना एसएचओ भी मौजूद रहीं।

अचानक हुई इस छापामारी से मकान में मौजूद लोगों में हडकंप मच गया और पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में अंदर घुसकर मौजूद युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने सात युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियों में से एक करैरा और तीन ग्वालियर मध्य प्रदेश, एक लखनऊ और दो झांसी की निवासी हैं। पकड़े गये दोनों युवक झांसी के हैं। इस मामले में सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि नवनिर्मित अयोध्यापुरी कालोनी में सेक्स रैकेट चलाये जाने की पूर्व में सूचना मिली थी और आज यहां छापा मारा गया है। मकान से अनैतिक सामान बरामद किया गया है। नौ युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा। (वार्ता)

Uttar Pradesh

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर PCPNDT अधिनियम विषय पर कार्यशाला आयोजित

विजय कुमार लखनऊ । राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में पूर्व-गर्भाधान एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (PCPNDT) अधिनियम, 1994 विषय पर एक कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि हर वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया […]

Read More
Uttar Pradesh

हैदरगढ़ में निपुण भारत मिशन पर शिक्षा चौपाल आयोजित

विजय कुमार बाराबंकी। निपुण भारत मिशन के तहत बाराबंकी के सिद्धौर खंड में प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में शिक्षा चौपाल का सफल आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम विद्यालय, परिवार और समाज के बीच मजबूत संवाद का मंच बना। चौपाल का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों—कक्षा 3 तक सभी […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

दो वरिष्ठ अधीक्षक समेत 24 को मिला डीजी का हीरक पदक

सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित नया लुक संवाददाता लखनऊ। गणतंत्र दिवस के मौके पर कारागार विभाग में दो वरिष्ठ अधीक्षक समेत नौ अधीक्षकों को डीजी के हीरक पदक से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा चार जेलर, चार डिप्टी जेलर के साथ 13 वार्डर को भी इस सम्मान से सम्मानित किया […]

Read More