भारतीय दूतावास के प्रयासों से लीबिया में फंसे 18 भारतीयों की घर वापसी

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। लीबिया के बेनगाजी में फंसे 18 भारतीय नागरिकों को लीबिया स्थित भारतीय दूतावास के ठोस प्रयासों से सफलतापूर्वक वापस लाया गया है। सुरक्षा चिंताओं के कारण ये लोग कई सप्ताह से लीबिया में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा लीबिया में भारतीय दूतावास ने बेनगाजी, लीबिया से 18 भारतीय नागरिकों की वापसी में मदद की। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय दूतावास ने श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय लीबियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया और उन्हें आवश्यक यात्रा दस्तावेज और प्राधिकरण प्राप्त करने में सहायता की।

इन लोगों को बेहतर रोजगार मुहैया कराना का वादा किया गया था, मगर जल्द ही इन्होंने खुद को संकटपूर्ण परिस्थितियों में पाया। विदेश मंत्रालय ने आश्वासन दिया कि इन मामलों की बारीकी से निगरानी की जा रही है और दूतावास ने सुचारू प्रत्यावर्तन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए लगातार संपर्क बनाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि इसी समूह के तीन व्यक्ति पहले ही अक्टूबर में भारत लौट आए थे।  लीबियाई अधिकारियों के प्रति उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए, जायसवाल ने कहा लीबियाई अधिकारियों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद। उन्होंने विदेशों में सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

National

गलत तथ्य परोस कर कुंभ को विफल बताने की साजिश : स्वामी जीतेंद्रानंद

गंगा महासभा ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर उठाए सवालः सरस्वती बोर्ड के पास गंगा को लेकर यदि कोई आंकड़ा है तो वह सामने रखे भयादोहन कर केवल अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का खेल कर रहा है बोर्ड मां गंगा को लेकर वास्तव में बोर्ड के पास कोई योजना और चिंता नहीं आचार्य संजय […]

Read More
National

अजब गजब : कुंडली नहीं, खराब CIBIL SCORE देखकर तोड़ दी शादी

मुरतिजापुर। आज के इस आधुनिक दौर में समाज में बहुत कुछ बदल रहा है। और बड़ी तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर भी है। अगर हम बात शादी विवाह की करें ,तो इस क्षेत्र में बहुत बदलाव हुए है। अब कुंडली मिलान के अलावा लड़की लड़के की हेल्थ रिपोर्ट भी देखी जा रही है। यही […]

Read More
National

भारत ने संकटग्रस्त देशों से 1.5 करोड़ से अधिक नागरिकों को बाहर निकाला

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत ने पिछले कई वर्षों के दौरान युद्ध, प्राकृतिक आपदा या संघर्ष की स्थितियों से जूझ रहे विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीयों और विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला है। भारत सरकार ने कोविड19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को आपदाग्रस्त देशों से बाहर […]

Read More