ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल में ट्रैक साइक्लिंग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। महिलाओं और पुरुषों की विभिन्न स्पर्धाओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। महिला और पुरुष दोनों स्पर्धाओं में अंडमान निकोबार की टीमों ने जबरदस्त दबदबा बनाया। महिला एलीट व्यक्तिगत परसूट (तीन किमी) स्पर्धा में ओडिशा की स्वस्ति सिंह ने स्वर्ण पदक जीतते हुए शानदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र की पूजा बाबन दनोले ने रजत पदक जीता। ओडिशा की ही रेजिया देवी खोइरम ने कांस्य पदक जीता।

महिला एलीट व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (500 मीटर) स्पर्धा में अंडमान एवं निकोबार की सेलेस्टिना ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जबकि तमिलनाडु की जे ने रजत पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की श्वेता बालू गुंजाल ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह, पुरुष एलीट व्यक्तिगत परसूट चार किमी स्पर्धा में सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (SSCB) के दिनेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना वर्चस्व कायम किया। हरियाणा के नीरज कुमार को रजत पदक मिला, जबकि पंजाब के हर्षवीर सिंह सेखों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुरुष एलीट टीम स्प्रिंट (3 लैप्स) स्पर्धा में भी अंडमान एवं निकोबार की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में डेविड बेकहम, इसो, गौरव मोंडल और सुभाष सेन गुप्ता शामिल थे। राजस्थान की टीम, जिसमें मुकेश कुमार कसवान, देवेंद्र बिश्नोई, अजय पाल बिश्नोई और महेंद्र बिश्नोई थे, ने रजत पदक जीता। वहीं, पंजाब की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया, जिसमें वारिशदीप सिंह, अजयपाल सिंह, विश्वजीत सिंह और नमन कपिल शामिल थे। आज कुल चार स्पर्धाओं के क्वालिफाइंग, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें देशभर के प्रतिभाशाली साइक्लिस्टों ने अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। 38वें राष्ट्रीय खेलों में ट्रैक साइक्लिंग की आगामी स्पर्धाओं को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। (वार्ता)

Sports

सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मु से की  मुलाकात

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मु को जर्सी भेंट की और उनके साथ अमृत उद्यान का भी दौरा किया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के […]

Read More
Sports

भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया

पुणे। हार्दिक पंड्या (53) और शिवम दुबे (53) रनों की साहसिक अर्धशतकीय पारियों के बाद रवि बिश्नोई और हर्षित राणा (तीन-तीन) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को चौथे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 182 रनों के […]

Read More
Sports

इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को दिया 114 रनों का लक्ष्य

क्वालालंपुर। डेविना पेरिन (45) और कप्तान अबी नॉरग्रोव (30) रनों की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड की टीम ने शुक्रवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य दिया हैं। आज यहां इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला […]

Read More