परचून की दुकान में लगी भीषण आग

  • लाखों का सामान जलकर हुआ राख
  • एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की वाहन ने पाया आग पर काबू

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट तिराहे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक परचून की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में खाद्य-सामग्री भरी थी, जिसकी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। आग बुझाने में भी दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चिनहट क्षेत्र में रहने वाले कपिल राजपूत की चिनहट तिराहे पर किराए पर हार्दिक जनरल स्टोर के नाम से परचून की दुकान है।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कपिल दुकान खोलकर पूजा-पाठ करने के बाद दुकान बंद कर घर चले गए। इसी दौरान शार्ट सर्किट या फिर किसी और चीज से दुकान में आग लग गई। दुकान में धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। एसओ चिनहट भरत पाठक के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं दुकान की दशा देख कपिल के पिता बदहवास हो गए। बताया जा रहा है कि दुकान में रखा पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया। पुलिस और दमकल कर्मी मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Central UP

तहरी भोज कर ट्रांसगोमती जनकल्याण महासमिति ने दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश

भेंट – परिचर्चा व तहरी भोज में शामिल हुए कई दिग्गज ए अहमद सौदागर लखनऊ। ऋतु परिवर्तन के इस सर्दी-गर्मी के दौर में सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए ट्रांसगोमती जनकल्याण महासमिति ने गोमती नगर में एक भव्य भेंट-परिचर्चा व तहरी भोज का आयोजन किया। स्वादिष्ट तहरी और स्नेहपूर्ण चर्चा के इस अनोखे संगम […]

Read More
Central UP

सिंधी संस्कृति का संरक्षण तथा युवा होंगे पहली प्राथमिकता: दर्पण लखमानी

सिंध यूथ क्लब सोसाइटी का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ । सिंध यूथ क्लब सोसाइटी का रविवार को कृष्णानगर स्थित एक निजी होटल में नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग का भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के समग्र उत्थान तथा युवाओं को संगठनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों […]

Read More
Central UP

आशियाना के चंपा पार्क में हुआ सनातन सम्मेलन खिचड़ी भोज

मां पीतांबरा समूह, सरोजिनी नगर ने किया कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना के रुचि खंड दो स्थित चंपा पार्क में रविवार को सनातन सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। मां पीतांबरा समूह , सरोजिनी नगर के आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों का प्रसार, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा […]

Read More