महाकुंभ में तीर्थयात्रियों के भोजन पानी का इंतजाम कर रहा है रिलायंस

प्रयागराज। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाकुंभ में रोजाना लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है। रिलायंस तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षित परिवहन और कनेक्टिविटी जैसी कई सेवाएँ दे रहा है। ‘तीर्थ यात्री सेवा’ के माध्यम से, रिलायंस यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी के मुताबिक आठ तरह से तीर्थयात्रियों की सेवा की जा रही है। इनमें सबसे बड़ा है अन्न सेवा, जिसके तहत हर दिन हजारों यात्रियों को खाना परोसा जा रहा है। रिलायंस के स्वयंसेवक विभिन्न अखाड़ों में मुफ्त भोजन और पानी परोस रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन पुरुषों और महिलाओं के लिए वार्ड, ओपीडी और दंत चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है। महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा कि  ऐसा कहा जाता है कि जब हम तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं, तो हमें भी आशीर्वाद मिलता है। सहस्राब्दी में एक बार होने वाले इस आयोजन में, तीर्थयात्रियों को हमारी सेवाओं का उद्देश्य उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हम अपने ‘वी केयर’ दर्शन में विश्वास करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में, लाखों तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को बेहतर बनाने और उनकी यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने और उनकी सेवा करने का हमें मौका मिला है। रिलायंस अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों तक पहुंचने के लिए शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा, प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट और परमार्थ निकेतन आश्रम सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर सेवाकार्य कर रहा है।(वार्ता)

homeslider Raj Dharm UP

क्यों कहते हैं साधुओं के समूह को अखाड़ा, क्या है इनकी परम्परा और इतिहास

अखाड़े से निष्कासित हो जाने के बाद ही साधुओं पर लागू होता है संविधान का कानून रंजन कुमार सिंह कभी सोचा है कि साधुओं के इन समूह को अखाड़ा क्‍यों कहा जाता है, जबकि अखाड़ा तो वह होता है जहां पहलवान लोग कुश्‍ती लड़ते हैं। इनकी परंपरा और इतिहास क्या है? और अखाड़ा परिषद के […]

Read More
Raj Dharm UP

महाकुंभ  इस्कॉन के शिविर में लगी भीषण आग, 22 टेंट जलकर हुए खाक

महाकुंभ नगर । महाकुम्भ नगर के सेक्टर 18 में स्थित इस्कॉन के शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गयी। इस आग की लपटों ने करीब 20 -22 टेंट को जलाकर राख कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं […]

Read More
Raj Dharm UP

मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की धज्जियां उड़ा रहे जेल अफसर!

अवैध वसूली के आरोपी अधीक्षक पर अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई मुरादाबाद जेल प्रशासन के अवैध वसूली की शिकायत पर मुख्यालय की चुप्पी मनचाही बैरेक में जाने और बैठकी के लिए बंदियों को देना पड़ रहा 7000 रुपए लखनऊ। अवैध वसूली में लिप्त मुरादाबाद जेल अधीक्षक पर कब कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय अधिकारियों […]

Read More