हैदराबाद में इमारत के तहखाने में आग लगी

हैदराबाद । हैदराबाद के पुराने शहर में किशन बाग एक्स रोड पर रविवार तड़के एक इमारत के तहखाने में भीषण आग लग गयी। सूचना मिलने पर पुलिस, पांच दमकल गाड़ियां और किशन बाग पार्षद मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने इमारत से निवासियों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला जबकि दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।

इमारत में आग से निकलने वाला घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक फैल गया। बहादुरपुरा MIM विधायक बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। (वार्ता)

homeslider National

गर्मी ने किया सरप्राइज, जानिए पश्चिमी विक्षोभ का पूरा खेल

नई दिल्ली। फरवरी का महीना आमतौर पर हल्की ठंड और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिन के समय अचानक गर्मी का एहसास लोगों को हैरान कर रहा है। दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज […]

Read More
homeslider National

क्या भारत में अमेरिकी सामान पर लगेगा जीरो टैरिफ?

नई दिल्ली/वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर सभी टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाएं हटाने पर सहमति जता दी है, व्हाइट हाउस ने इस समझौते से जुड़ी […]

Read More
Maharastra National

मणिपुर अशांत: गोलीबारी के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित

इंफाल। मणिपुर में एक बार फिर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। उखरुल जिले में हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा कई घरों में आग लगाने और गोलीबारी की घटनाओं के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले में पांच दिनों […]

Read More