इस एक अश्लील गाने की वजह से बैरंग लौटी बारात, दूल्हे के डांस पर ससुर उखड़ा

  • कभी एक गाना जमा देता है महफिल और यहां कर बैठा यह खतरनाक कार्य…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक शादी समारोह में दूल्हे को “चोली के पीछे क्या है “गाने पर डांस करने पर बारात वापस लौटानी पड़ी। दुल्हन अपने नाराज पिता को इस मामले में मनाती रही ,लेकिन नाराज पिता ने उसे परिवार का अपमान बताया। और इस विवाह को रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि  दिल्ली में एक शादी समारोह बड़ी धूमधाम से चल रहा था ,इसी मौके पर दूल्हे के साथियों ने चोली के पीछे क्या है गाने पर थिरकना शुरू कर दिया और देखते ही देखते दूल्हे राजा को भी डांस करने पर मजबूर कर दिया। लेकिन यह सब दुल्हन के पिता को बिलकुल अच्छा नहीं लगा।

लड़की के पिता ने कहा कि दूल्हे का डांस करना बिलकुल ठीक नहीं था, और उन्होंने तुरंत शादी रोकने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि दूल्हे का व्यवहार उनके परिवार के मूल्यों का अपमान करने वाला है। दुल्हन रोती रही और अपने पिता को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वे नहीं माने। हालांकि, यह कोई पहली शादी नहीं है जो शादी के दिन ही रद्द हुई हो। पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक दूल्हे ने खाना परोसने में देरी होने के कारण अपनी शादी रद्द कर दी थी। उसी दिन बाद में उसने अपनी चचेरी बहन से शादी कर ली। (BNE)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More