इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को दिया 114 रनों का लक्ष्य

क्वालालंपुर। डेविना पेरिन (45) और कप्तान अबी नॉरग्रोव (30) रनों की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड की टीम ने शुक्रवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य दिया हैं। आज यहां इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेमिमा स्पेंस और डेविना पेरिन की सलामी जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े।

पांचवें ओवर में पारुनिका सिसोदिया ने जेमिमा स्पेंस (नौ) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। सिसोदिया ने अगली ही गेंद पर ट्रुडी जॉनसन (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान अबी नॉरग्रोव ने डेविना पेरिन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में आयुषी शुक्ला ने डेविना पेरिन को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

डेविना पेरिन ने 40 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (45) रनों की पारी खेली। इसके बाद इंग्लैंड ने भी अपने दो विकेट जल्द ही गवां दिये। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। अबी नॉरग्रोव ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (30) रन बनाये। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 113 रन का स्कोर खड़ा किया। अमु सुरेनकुमार (14) रन बनाकर नाबाद रही। (वार्ता)

Sports

सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मु से की  मुलाकात

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मु को जर्सी भेंट की और उनके साथ अमृत उद्यान का भी दौरा किया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के […]

Read More
Sports

ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल में ट्रैक साइक्लिंग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। महिलाओं और पुरुषों की विभिन्न स्पर्धाओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। महिला और पुरुष दोनों स्पर्धाओं में अंडमान निकोबार की टीमों ने जबरदस्त दबदबा बनाया। महिला एलीट […]

Read More
Sports

भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया

पुणे। हार्दिक पंड्या (53) और शिवम दुबे (53) रनों की साहसिक अर्धशतकीय पारियों के बाद रवि बिश्नोई और हर्षित राणा (तीन-तीन) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को चौथे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 182 रनों के […]

Read More