अब युवती पर हुआ जानलेवा हमला

  • चाकू से ताबड़तोड़ वार युवती हुई जख्मी
  • मड़ियांव क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बेखौफ हमलावरों का आतंक थम नहीं रहा है। मड़ियांव क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती पर बेखौफ हमलावर ने ताबड़तोड़ चाकू से वारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में इलाज के अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मड़ियांव क्षेत्र स्थित शंकरपुर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी। उसकी मां काम पर गई हुई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुस आया और चाकू से युवती पर हमला कर दिया। इस हमले में युवती के गले और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। एसीपी मड़ियांव ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Central UP homeslider

शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण…

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पति सतपाल और ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे लिव-इन रिलेशनशिप के नाम पर पांच साल तक शारीरिक-मानसिक शोषण का शिकार बनाया गया। जब […]

Read More
Central UP

ठंड में अपनों का साथ: उतरेठिया व्यापार मंडल ने बांटा प्यार और गर्म कपड़ा

विजय श्रीवास्तव लखनऊ। जैसे ही दिसंबर की ठंड ने दस्तक दी, उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को सबसे पहले अपने उन बुजुर्गों की याद आई, जो वृद्धाश्रम में अपनों की उपेक्षा का दर्द लिए जी रहे हैं। मंगलवार को महाबली हनुमान  की कृपा व प्रेरणा से व्यापार मंडल की टीम सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची […]

Read More
Central UP

पीड़ित महिलाओं की मददगार बनेंगी महिला पुलिसकर्मी

पीड़ित महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा, घर जाकर महिला पुलिसकर्मी दर्ज करेंगी बयान अदालत के आदेश पर यूपी के DGP  ने जारी किया फरमान ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अब पीड़ित महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। अदालत के आदेश पर महिलाओं की पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव […]

Read More