प्रयागराज के लिए फ्लाइट पॉच गुना तक महंगी

  • 25 जनवरी से एयर इंडिया शुरू करेगा दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, 1.10 घंटे का होगा सफर

लखनऊ। इंडिगो, स्पाइस जेट और एयलाइंस एयर के बाद अब एयर इंडिया भी महाकुंभ में प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है। 25 जनवरी से एयर इंडिया दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। इसमें इकोनॉमी के साथ प्रीमियम क्लास की भी सुविधा होगी। एयर इंडिया ने प्रयागराज-दिल्ली के बीच सीधी फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। फ्लाइट 25 जनवरी से 28 फरवरी तक रोज चलेगी।

प्रयागराज के लिए फ्लाइट पॉच गुना तक महंगी

महाकुंभ में दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट 5,748 रुपए और मुंबई से 6,381 रुपए हो गया है। भोपाल से प्रयागराज का किराया इस समय 17,796 रुपए हो गया है। यह एक साल पहले 2,977 रुपए था। लखनऊ और वाराणसी से भी हवाई किराया 3 से 21% तक बढ़ा है। सालाना आधार पर प्रयागराज के लिए फ्लाइट 5 गुना तक महंगी हो गई है।

प्रयागराज-दिल्ली का सफर 1.10 घंटे में पूरा होगा

25 से 31 जनवरी तक एयर इंडिया की फ्लाइट शाम 4.15 बजे उड़ान भरकर 1.10 घंटे में शाम 5.25 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली से वापसी दोपहर 2.10 बजे होगी, जो 3.15 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। एक फरवरी से एयर इंडिया टाइमिंग में बदलाव कर रहा है। प्रयागराज से फ्लाइट दोपहर 2.45 बजे उड़ान भरेगी, जो 3.55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। इसी तरह दिल्ली से दोपहर 1 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट 2.05 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंच जाएगी।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More