अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जंगल की आग से 27 लोगों की मौत

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग से एक सप्ताह से अधिक समय में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है और 12,300 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गयी है। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। लॉस एंजिल्स में दो प्रमुख जंगल की आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मियों ने क्षेत्र में हवाएं धीमी हो जाने से गुरुवार को भी प्रयास जारी रखे।

पालिसैड्स फायर लॉस एंजिल्स क्षेत्र में सबसे बड़ी सक्रिय जंगल की आग में से एक है जिससे अब तक 23,713 एकड़ में स्थित क्षेत्र झुलस गया है। गत सात जनवरी को लगी आग पर 22 प्रतिशत काबू पा लिया गया है। यह एक दिन पहले 17 प्रतिशत थी। कैलिफ़ोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ़ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन (कैल फायर) ने गुरुवार को एक अपडेट में कहा कि मौसम की स्थिति मौसमी रूप से सामान्य हो गई है और आग वर्तमान परिधि के भीतर ही रहने की उम्मीद है और कोई अतिरिक्त वृद्धि की आशंका नहीं है।

कैलिफोर्निया के वन एवं अग्निशमन विभाग ‘कैल फायर’ ने कहा, “कर्मचारियों ने फायर लाइन की स्थापना और सुधार करना जारी रखा है, गर्म स्थानों की तलाश कर रहे हैं और उन्हें बुझा रहे हैं तथा अब भी जोखिम वाले क्षेत्रों में संरचनात्मक क्षति को सीमित करने के लिए रोकथाम लाइनों का निर्माण कर रहे हैं। एक अन्य बड़ी सक्रिय आग ईटन फायर ने अल्टाडेना और पासाडेना के पास 14,117 एकड़ को झुलसा दिया है। आग पर 55 प्रतिशत काबू पा लिया गया है। यह एक दिन पहले 45 प्रतिशत थी। कैल फायर के अनुसार रात भर की शांति और सुबह की हवाओं ने आग की गतिविधि को कम कर दिया जिससे अग्निशामकों को रोकथाम लाइनों को सुरक्षित करने में अच्छी प्रगति करने में मदद मिली। एजेंसी ने बताया कि सोमवार को लौट रही सांता एना हवाओं के साथ दक्षिणी कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर गंभीर आग की स्थिति बनी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस सप्ताह आग के मौसम की चिंताओं से राहत मिलेगी।” मौसम सेवा ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक दुर्लभ ‘विशेष रूप से खतरनाक स्थिति’ की चेतावनी जारी की थी।  एजेंसी ने कहा कि अगला सप्ताह चिंता का विषय है। हालांकि हमें विश्वास है कि हम पिछले सप्ताह की पुनरावृत्ति नहीं देखेंगे, लेकिन खतरनाक आग का माैसम बनने की आशंका है। (वार्ता)

homeslider International

ट्रंप का विवादित बयान: ‘पहले ईरान को खत्म करेंगे, फिर क्यूबा की बारी’

     नया लुक डेस्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच एक बेहद विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका का पहला लक्ष्य ईरान को “पूरी तरह खत्म करना” है और इसके बाद अगला निशाना क्यूबा हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया […]

Read More
homeslider International

नेपाल चुनाव मेंhttps://www.nayalook.com/wp-admin/post-new.php नई सियासी लहर: बलेंद्र शाह की पार्टी 90 सीटों पर आगे, पारंपरिक दल पीछे

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) ने चौंकाने वाली बढ़त बना ली है। जेन ज़ी आंदोलन के चर्चित चेहरे और पूर्व रैपर बलेंद्र शाह के नेतृत्व वाली यह पार्टी देशभर में 77 संसदीय सीटों पर आगे चल रही है, जिससे नेपाली राजनीति […]

Read More
homeslider International

किसी एक देश के पास न होकर विभाजित हो चुका है शक्ति का केंद्रः डॉ. जयशंकर

      शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। रायसीना डायलॉग 2026 को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि इस दशक में दो सबसे बड़े बदलाव ‘तकनीक’ और ‘जनसांख्यिकी’ के रूप में आएंगे। उन्होंने कहा कि अब शक्ति का केंद्र किसी एक देश के पास न होकर अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित हो […]

Read More