कई साल बाद भी नहीं बन पाई प्रज्ञा स्कूल को जाने वाली सड़क, बच्चों और स्थानीय लोगों को होती है परेशानी

  • नगर निगम विभाग बना मूकदर्शक, शायद बड़े हादसे का इंतजार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के सभी जिलों के नगर निगम एवं नगर पालिका में तैनात अफसरों को आदेश जारी कर कहा कि सभी मार्गों को दुरुस्त कराएं, लेकिन यूपी में कुछ ऐसी सड़कें व गलियां हैं जहां लोगों का चलना दुश्वार है। और जिलों की बात छोड़ दें तो राजधानी लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर की दूरी पर अयोध्या रोड पर चिनहट क्षेत्र स्थित सेमरा गांव की हालत बद से बद्तर नजर आ रही है। सेमरा गांव में दाखिल होते ही बिना बरसात के जलभराव इस कदर है कि लोगों का निकलना दूभर है। यही नहीं वहीं पर प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज है वहां की गली भी बद से बद्तर है।

स्थानीय एवं कालेज प्रशासन ने बताया कि इस मामले की स्थानीय सभासद से लेकर नगर आयुक्त तक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया, लेकिन सब बेअसर साबित होकर रह गया। बताया जा रहा है कि वहीं तालाब है जो इस समय मानो नदी की तरह उफान पर है।बताया ग या कि कई साल गुजर जाने के बाद भी पक्की सड़क में तब्दील नहीं हो सका है। वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुआ रास्ता बारिश के दिनों में और अधिक कीचड़ से भर जाता है। रास्ते पर चलते हुए कई बार बच्चे गिरगर चोटिल हो चुके हैं। स्कूल में आस-पास बनी कालोनी एवं गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं कि कहीं फिसल कर गिर न जाए।

Central UP

क़ानूनी सहायता विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस ने किया आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के विधि संवर्ग के छात्र दल ने क़ानूनी सहायता के विषयों पर सरोजनी नगर क्षेत्र के रानीपुर गांव का गुरुवार को भ्रमण किया। प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के अपर निदेशक पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव […]

Read More
Central UP

संतान के लिए मासूम छात्रा की चढ़ा दी बलि

दुबग्गा पुलिस ने कत्ल करने वाली महिला को दबोचा घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद सैरपुर क्षेत्र में हत्या कर फेंकी गई मिली थी मासूम की लाश ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र स्थित बरावन खुर्द निवासी छोटे लाल की आठ वर्षीय बेटी की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पुलिस के मुताबिक उसके कत्ल […]

Read More
Central UP

परचून की दुकान में लगी भीषण आग

लाखों का सामान जलकर हुआ राख एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की वाहन ने पाया आग पर काबू ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट तिराहे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक परचून की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान में रखा सामान जलकर राख […]

Read More