प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होंगे IAS अनुराग श्रीवास्तव

  • जल जीवन मिशन परियोजनाओं में सोलर पावर के अभिनव प्रयोग के लिए दिया जाएगा पुरस्कार

लखनऊ। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर का अभिनव प्रयोग करने के लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन,  2023 के लिए चुना गया है।  भारत सरकार द्वारा इनोवेशन स्टेट की कैटेगरी में आईएएस अनुराग श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर के इस्तेमाल का अभिनव प्रयोग शुरू किया था। इस बाबत केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय के सचिव वी श्रीनिवास ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को पत्र भेजा है। आईएएस अनुराग श्रीवास्तव को इस पुरस्कार से 10 अप्रैल को नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

इसलिए दिया जाता है यह पुरस्कार

यह पुरस्कार देश भर के उन चंद चुनिंदा IAS अफसरों को दिया जाता है, जो उत्कृष्ट कार्य करते हैं। इस पुरस्कार की शुरूआत भारत सरकार द्वारा असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए की गई है। इसमें तहत कम से कम पाँच प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को पुरस्कार के लिए चुना जाता है।

homeslider Raj Dharm UP

क्यों कहते हैं साधुओं के समूह को अखाड़ा, क्या है इनकी परम्परा और इतिहास

अखाड़े से निष्कासित हो जाने के बाद ही साधुओं पर लागू होता है संविधान का कानून रंजन कुमार सिंह कभी सोचा है कि साधुओं के इन समूह को अखाड़ा क्‍यों कहा जाता है, जबकि अखाड़ा तो वह होता है जहां पहलवान लोग कुश्‍ती लड़ते हैं। इनकी परंपरा और इतिहास क्या है? और अखाड़ा परिषद के […]

Read More
Raj Dharm UP

महाकुंभ  इस्कॉन के शिविर में लगी भीषण आग, 22 टेंट जलकर हुए खाक

महाकुंभ नगर । महाकुम्भ नगर के सेक्टर 18 में स्थित इस्कॉन के शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गयी। इस आग की लपटों ने करीब 20 -22 टेंट को जलाकर राख कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं […]

Read More
Raj Dharm UP

मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की धज्जियां उड़ा रहे जेल अफसर!

अवैध वसूली के आरोपी अधीक्षक पर अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई मुरादाबाद जेल प्रशासन के अवैध वसूली की शिकायत पर मुख्यालय की चुप्पी मनचाही बैरेक में जाने और बैठकी के लिए बंदियों को देना पड़ रहा 7000 रुपए लखनऊ। अवैध वसूली में लिप्त मुरादाबाद जेल अधीक्षक पर कब कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय अधिकारियों […]

Read More