मंगलवार के दिन इन राशियों के लिए है कुछ खास दिन

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

मेष : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा।

वृषभ  : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

मिथुन  : सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

कर्क  : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपके दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें। वाणी मधुर रहे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह  : अपने अक्खड़ व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

कन्या  : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आये परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

तुला  : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

वृश्चिक  : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

धनु  : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर  : जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।

कुम्भ  : अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद है। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

मीन  : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को हो सकता है स्वास्थ्य में परिवर्तन

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : व्यवसाय में नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। आपका पारिवारिक जीवन आज शुभ रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वृषभ : आज आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस […]

Read More
Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits
Astrology

शनिवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है, जीवनसाथी का सहयोग

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है। प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करते रहना चाहिए। व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वृष : बदलती परिस्थितियों के कारण आज […]

Read More
Astrology

शुक्रवार के दिन इन दो राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी का सहयोग

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : पारिवारिक समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में समस्या से ग्रसित हो सकते हैं, सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। वृष : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। मिथुन : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, […]

Read More